बांकाराजनीतिस्वास्थ्य

BREAKING : बांका की पूर्व सांसद पुतुल कुमारी कोरोना पॉजिटिव, AIIMS में भर्ती

Get Latest Update on Whatsapp

बांका लाइव ब्यूरो : बांका की पूर्व सांसद पुतुल कुमारी कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं।उनके कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि 15 जून को हुई, लेकिन वह अपने दिल्ली स्थित आवास पर ही आइसोलेशन में थीं। बुधवार को उनकी तकलीफ ज्यादा बढ़ जाने के बाद चिकित्सकों की सलाह पर उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया है। उन्हें आईसीयू में रखा गया है।

पूर्व सांसद पुतुल कुमारी के पारिवारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार विगत 11 जून को उन्हें सर्दी एवं बुखार की शिकायत होने पर डॉक्टर की सलाह ली गई। डॉक्टर ने उनकी चिकित्सा की एवं उन्हें क्वारंटाइन हो जाने की सलाह दी। बताया गया कि उन्हें काफी तेज बुखार थी। डॉक्टर की सलाह पर पूर्व सांसद अपने ही घर में क्वॉरेंटाइन हो गईं।

इस बीच उनका सैंपल कोविड-19 टेस्ट के लिए भेजा गया। बताया गया कि 15 तारीख को उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद उन्हें उनके पारिवारिक चिकित्सक डॉक्टर संजय की निगरानी में अपने ही घर में आइसोलेशन में रखा गया। बुधवार को उन्होंने कुछ ज्यादा ही परेशानी महसूस की। उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। बताया गया कि उनके ऑक्सीजन लेवल में काफी उतार-चढ़ाव हो रहा था।

इस परेशानी के बाद ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेज से संपर्क किया गया। पूर्व सांसद पुतुल कुमारी के पारिवारिक सूत्रों ने जानकारी दी कि एम्स के डायरेक्टर डॉक्टर रंजीत गुलेरिया ने अपने घर में आइसोलेशन में रहने की जगह एम्स में भर्ती हो जाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि यह उनके लिए ज्यादा सुरक्षित एवं सुविधाजनक रहेगा। परिवार के लोग इसके लिए राजी हुए। बुधवार की शाम उन्हें एम्स ले जाया गया। उन्हें तत्काल आईसीयू में रखा गया है।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button