BREAKING : नहीं रहे समस्तीपुर से लोजपा सांसद रामचंद्र पासवान

बांका लाइव डेस्क : समस्तीपुर से लोक जनशक्ति पार्टी के सांसद रामचंद्र पासवान नहीं रहे। उनका निधन आज दिल्ली के राम मनोहर लोहिया हॉस्पिटल में हो गया जहां वह पिछले कई रोज से भर्ती थे। 

हृदयाघात के बाद रामचंद्र पासवान को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। उनकी स्थिति नाजुक थी। वह वेंटिलेटर पर थे। डॉक्टरों ने उनकी हरसंभव चिकित्सा की और उन्हें बचाने का प्रयास किया। लेकिन आखिरकार आज दोपहर उनका निधन हो गया। 

सांसद रामचंद्र पासवान को विगत 12 जुलाई को दिल का दौरा पड़ा था। उनके निधन से ना सिर्फ समस्तीपुर संसदीय क्षेत्र और लोजपा परिवार बल्कि पूरे राज्य में शोक की लहर है। उनके निधन की खबर सुनते ही उनका पूरा परिवार दिल्ली पहुंच चुका है। 

पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक सोमवार को उनका शव पटना लाया जाएगा। जानकारी के मुताबिक दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में आज दोपहर 1:24 पर रामचंद्र पासवान ने अंतिम सांस ली। समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र उनके लिए जान प्राण था। उन्होंने कहा था कि वे जब तक राजनीति करेंगे, समस्तीपुर से ही चुनाव लड़ेंगे।

उनके अनुसार समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र उनका राजनीतिक स्कूल था उनके निधन से लोजपा परिवार में एक बड़ी रिक्ति हुई है जिसे भर पाना निकट भविष्य में संभव नहीं दिखता सांसद रामचंद्र पासवान केंद्रीय मंत्री एवं लोजपा के सुप्रीमो रामविलास पासवान के भाई थे

Exit mobile version