बांकास्वास्थ्य

BREAKING NEWS : बांका में फिर मिले इतने कोरोना पॉजिटिव, जिले में लगातार बढ़ रहे संक्रमित

Get Latest Update on Whatsapp

बांका लाइव ब्यूरो : बांका जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। जिले में एक दिन को छोड़कर पिछले 4 दिनों से लगातार कोरोना पॉजिटिव मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है।

प्रतीकात्मक चित्र

स्वास्थ्य विभाग के आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक बांका जिले में अब तक पाए गए लगभग तमाम कोरोना संक्रमित मरीज प्रवासी कामगार ही हैं। बांका में प्रवासी कामगारों की आमद का सिलसिला लगातार जारी है।

बांका जिले में रविवार को फिर कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। इस दिन दो नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इनमें से एक 24 वर्षीय युवक कुशियारी, बौंसी का और दूसरा 19 वर्षीय युवक काजी कैरी, बौंसी का रहने वाला है। उनकी ट्रैवल हिस्ट्री क्रमशः हरियाणा एवं पंजाब से रही है। ये दोनों अभी सीएनडी हाई स्कूल बौंसी में बने क्वॉरेंटाइन सेंटर में हैं। दोनों की कोविड-19 रिपोर्ट आरएमआरआई से आई है जिनमें उनके कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि की गई है।

इससे पहले शनिवार को भी बांका जिले में आधे दर्जन कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई थी। शुक्रवार को हालांकि जिले में किसी नए कोविड-19 संक्रमित की पुष्टि नहीं हुई थी। लेकिन इससे ठीक एक दिन पूर्व गुरुवार को एकबारगी बांका जिले में 26 कोरोना संक्रमित मिलने से यहां सनसनी फैल गई थी।

बांका जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर अब 75 हो गई है। इनमें से 4 कोरोना पॉजिटिव मामलों में सैंपल भागलपुर एवं छपरा जिलों से गए थे। जबकि पॉजिटिव मरीजों का इलाज भी उन्हीं जिलों में हुआ। बांका जिले के सभी कोविड-19 पॉजिटिव मरीजों को बांका सदर प्रखंड अंतर्गत लकड़ीकोला इंजीनियरिंग कॉलेज में बनाए गए आइसोलेशन वार्ड में रखा जा रहा है।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button