बांकाबिहारराजनीति

JDU NEWS : बांका की इस वरिष्ठ जदयू नेत्री को पार्टी ने प्रदेश इकाई में सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

Get Latest Update on Whatsapp

बांका (ब्यूरो रिपोर्ट) : बिहार के बांका जिले की वरिष्ठ एवं लोकप्रिय जदयू नेत्री सुजाता वैद्य पर एक बार फिर से भरोसा जताते हुए पार्टी नेतृत्व ने प्रदेश इकाई में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी के प्रदेश कार्यालय से बुधवार को इस आशय की अधिसूचना जारी कर उन्हें नई जिम्मेदारी की जानकारी देते हुए पार्टी संगठन और उसके नए जनाधार निर्माण को लेकर उन्हें तत्परता से सक्रिय भूमिका निभाने को कहा गया है।

सुजाता वैद्य

बांका की जदयू नेत्री सुजाता वैद्य को बिहार प्रदेश जदयू महिला प्रकोष्ठ में प्रांतीय महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रदेश जदयू महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष डॉ श्वेता विश्वास ने बुधवार को संगठन की नई प्रांतीय कमेटी में शामिल पदाधिकारियों की सूची जारी की। इनमें महासचिव के रूप में बांका की सुजाता वैद्य का नाम शामिल है। उन्हें प्रदेश जदयू महिला प्रकोष्ठ का महासचिव बनाए जाने पर बांका जिला जदयू संगठन में भी हर्ष व्याप्त है।

सुजाता वैद्य बांका जिला अंतर्गत अमरपुर प्रखंड क्षेत्र के चोरबै (बल्लीकित्ता) गांव की रहने वाली है। सामाजिक सरोकारों और लोक कल्याण उपक्रमों से जुड़ी रहने वाली सुजाता वैद्य उच्च शिक्षा प्राप्त हैं। वह काफी लंबे समय से सामाजिक एवं राजनीतिक क्रियाकलापों से जुड़ी रही हैं। स्थानीय निकायों में कई प्रमुख पदों को सुशोभित करने के बाद वर्तमान में वह बांका जिला परिषद की अमरपुर दक्षिणी सीट से सदस्य भी हैं।

जदयू नेत्री सुजाता वैद्य 2009 में अमरपुर प्रखंड महिला जदयू अध्यक्ष, 2013 में जेडीयू पार्टी की अमरपुर प्रखंड इकाई की अध्यक्ष तथा वर्ष 2017 से 2021 तक बांका जिला जदयू की महिला इकाई के अध्यक्ष पद पर रहते हुए संगठन के हित में कुशलतापूर्वक काम कर चुकी हैं। इस बीच पार्टी संगठन की ओर से एक बार पुनः नई और बड़ी जिम्मेदारी मिलने पर उन्होंने कहा है कि पार्टी संगठन ने जिस आशा और उम्मीद के साथ उन्हें यह नयी जिम्मेदारी सौंपी है, उसका तत्पर होकर ईमानदारी से निर्वहन किया जाएगा।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button