बांकाराजनीति

Media Cell Incharge : सुमित बने बांका जिला जदयू के मीडिया सेल इंचार्ज, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

Get Latest Update on Whatsapp

Banka Live Bureau : बिहार प्रदेश जदयू मीडिया सेल ने प्रदेश के सभी जिलों के लिए मीडिया सेल अध्यक्ष के नामों की घोषणा कर दी है। पार्टी के प्रदेश मीडिया सेल अध्यक्ष डॉ अमरदीप ने राज्य के 41 मीडिया सेल जिला अध्यक्षों की नियुक्ति करते हुए इस संबंध में पत्र जारी किया है।

जारी सूची के मुताबिक बांका जिला जदयू मीडिया सेल के अध्यक्ष सुमित साह बनाए गए हैं। इससे पहले बांका के जदयू सांसद गिरधारी यादव ने भी उन्हें लोकसभा क्षेत्र के लिए अपना प्रवक्ता मनोनीत किया है। पहले जब गिरधारी यादव बेलहर क्षेत्र के विधायक थे, उस वक्त भी उन्होंने सुमित साह को अपना प्रवक्ता मनोनीत किया था। फिलहाल बांका जिला जदयू मीडिया सेल का अध्यक्ष बनने पर पार्टी के तमाम स्थानीय नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी है।

बिहार प्रदेश जदयू मीडिया सेल के अध्यक्ष डॉ अमरदीप ने राज्य भर के सभी जिलों के लिए मीडिया सेल अध्यक्ष के नामों की जो सूची जारी की है, उनमें राकेश कुमार ओझा- भागलपुर, राजीव कुमार सिंह- मुंगेर, ललन कुमार दास- जमुई, सिंटू राज- लखीसराय एवं प्रदीप महतो- शेखपुरा जिला जदयू मीडिया सेल के अध्यक्ष मनोनीत किए गए हैं।

पार्टी के प्रदेश मीडिया सेल अध्यक्ष डॉ अमरदीप ने नवनियुक्त जिला मीडिया सेल अध्यक्षों से पार्टी के हित में पार्टी की नीतियों और सरकार की उपलब्धियों को बेहतर तरीके से मीडिया के जरिए आम लोगों के बीच रखने की उम्मीद व्यक्त की है, ताकि पार्टी के नए जनाधार निर्माण को बल मिल सके।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button