बांकास्वास्थ्य

SUPER BREAKING : बांका में बरपा कोरोना का कहर, 13 नए संक्रमित मिले, 88 हुई संख्या

Get Latest Update on Whatsapp

बांका लाइव डेस्क : बांका जिले पर कोरोना का कहर टूट पड़ा है। जिलेभर में कोरोना का संक्रमण जारी है। संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। रविवार को एक बार फिर बांका जिले पर कोरोना का कहर गिरा। इस दिन सुबह जहां जिले में 2 नए संक्रमित मिलने की पुष्टि हुई थी, वहीं दोपहर बाद यहां 13 और नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने की पुष्टि ने जिले भर में हड़कंप मचा दिया है।

बांका जिले में आज दो किस्तों में 15 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग ने की है। खास बात है कि आज दोपहर बाद जिन 13 नए कोरोना संक्रमितों के मिलने की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग ने की, उनमें से 07 बांका सदर प्रखंड के हैं। अव्वल तो इनमें से भी 02 बांका नगर परिषद क्षेत्र के हैं।

आज दोपहर बाद जिन 13 नए कोरोना संक्रमित मरीजों के मिलने की पुष्टि की गई, उनकी उम्र 23 से 50 वर्ष के बीच है। ये कोरोना संक्रमित बांका सदर प्रखंड अंतर्गत नीमाटांड़ बेहरा, बलियामहरा लोधम, रीगा जोगडीहा, मनड्डा छत्रपाल तथा बसबेरवा लोधम, बांका नगर परिषद क्षेत्र के विदायडीह एवं देवदा, बौंसी प्रखंड के इटहरी, रजौन प्रखंड के महेशपुर, बाराहाट के बाबूडीह तथा छोटी विषहर एवं धोरैया प्रखंड के करहरिया तथा मोटंगा के रहने वाले हैं।

स्वास्थ्य विभाग के आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक ये सभी प्रवासी श्रमिक हैं। इनकी ट्रैवल हिस्ट्री राजस्थान, पंजाब, मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, गुजरात, मुंबई, बंगलुरू एवं उत्तर प्रदेश से जुड़ी है। बांका में अभी-अभी 13 एवं आज रविवार को दो किस्तों में कुल 15 कोरोना संक्रमित मिलने की पुष्टि के साथ बांका जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर अब 88 हो गई है।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button