बांका लाइव ब्यूरो : एकल अभियान एक दिवसीय संच सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन पर्यटक भवन तरपतिया दुल्लीसार में किया गया। यह आयोजन एकल विद्यालय संगठन की ओर से किया गया। चांदन प्रखंड में 15 दिसंबर 2017 को इस संगठन की ओर से विद्यालय चालू किया गया था।

आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में पंचायत समिति के महेंद्र प्रसाद यादव एवं संच समिति के सुनील कुमार यादव के अलावा अभियान प्रमुख जय कृष्ण कुमार, संच प्रमुख संतोष कुमार, संच समिति के विकास कुमार भारती, कटोरिया संच प्रमुख संजय कुमार, कार्तिक प्रसाद यादव, आचार्य विनोद कुमार साह, रोहित कुमार, चेतन कुमार आदि उपस्थित थे।

सम्मेलन में बच्चों को संस्कार युक्त शिक्षा एवं कौशल प्रदान करने के अभियान की समीक्षा की गई तथा आगे इसे गति देने पर भी जोर दिया गया। इस अवसर पर संच प्रमुख संतोष कुमार के हाथों संच समिति के विकास कुमार भारती को चादर देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में चांदनी कुमारी, ब्यूटी कुमारी, अनुष्का भारती, रोशन कुमार, सत्यम कुमार, मुस्कान भारती, अनामिका यादव आदि बड़ी संख्या में बच्चे एवं शिक्षक उपस्थित थे।