अपराधकटोरियाबांका

कटोरिया : कुआं में डूब कर महिला और बच्चे की मौत, मचा कोहराम

Get Latest Update on Whatsapp

कटोरिया (बांका लाइव ब्यूरो : कुआं में डूब कर एक महिला और एक बच्चे की मौत हो गई है। दोनों घटनाएं बांका जिला अंतर्गत कटोरिया एवं सुईया थाना क्षेत्र की हैं। हादसे में मृत बच्चे की उम्र करीब 8 वर्ष एवं महिला की उम्र करीब 32 वर्ष बताई गई है। इन घटनाओं को लेकर संबंधित गांवों में कोहराम मच गया है।

जानकारी के अनुसार कटोरिया थाना अंतर्गत कठौन पंचायत के राजाबथान गांव निवासी ब्रह्मदेव यादव की 32 वर्षीय पत्नी कंचन देवी की मौत कुआं में डूब कर हो गई। पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक कंचन देवी गत 21 मार्च से ही घर से लापता थी, जिसकी काफी खोजबीन की गई लेकिन कोई पता नहीं चल पाया।

परिवार के लोगों ने बताया कि गुरुवार सुबह गांव में घर के समीप ही एक कुआं में आज कंचन देवी की लाश देखी गई। इसके बाद तो मानो परिवार में कोहराम मच गया। बड़ी संख्या में गांव के लोग भी वहां जुट गए। ग्रामीणों के सहयोग से लाश को बाहर निकाला गया।

उधर, गुरुवार की सुबह सुईया थाना क्षेत्र के बैजूडीह गांव निवासी तालो यादव के 8 वर्षीय पुत्र अजय कुमार की लाश घर के पिछवाड़े में स्थित कुएं से बरामद की गई। परिवारवालों के मुताबिक कल शाम खेलते हुए ही अजय गायब हो गया था। काफी खोजबीन की गई, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। आज सुबह कुएं से उसकी लाश मिली। इस घटना को लेकर मृतक अजय के परिवार वालों के साथ साथ पूरे गांव में शौक व्याप्त है।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button