अपराधबांका

बांका में एसएफसी कांट्रेक्टर व पूर्व राजद नेता ने खुद को मारी गोली, गंभीर हालत में ले जाए गए पटना

Get Latest Update on Whatsapp

बांका लाइव ब्यूरो : बांका में एसएफसी कांट्रेक्टर ने खुद को गोली मार कर गंभीर रूप से घायल कर लिया। गोली उनके जबड़े में लगी है। एसएफसी कांट्रेक्टर का नाम संजीव यादव उर्फ संजय यादव बताया गया है। वह अनेक राजनीतिक दलों से भी जुड़े रहे हैं। बताया गया कि पूर्व में वह राजद के जिला कोषाध्यक्ष भी रहे थे। गोली लगने के बाद गंभीर रूप से घायल संजीव यादव को इलाज के लिए पटना ले जाया गया है।

बांका शहर के बाबू टोला स्थित घर में संजीव यादव ने सोमवार की रात अपने ही लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मार ली। गोली उनके जबड़े में लगी और वह गिर पड़े। घरवाले उन्हें लेकर बांका सदर अस्पताल गए, जहां से उन्हें गत रात ही भागलपुर रेफर कर दिया गया। भागलपुर में भी चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति देखते हुए उन्हें पटना रेफर कर दिया है। घायल संजीव को इलाज के लिए पटना ले जाया गया है, उनके पारिवारिक सूत्रों ने बताया।

परिवारिक सूत्रों के मुताबिक विभिन्न कारणों से पिछले कुछ महीनों से वह डिप्रेशन में थे। इसी डिप्रेशन में उन्होंने आत्महत्या का प्रयास करते हुए कल रात खुद को गोली मार ली। हालांकि इस घटना के पीछे शहर में कई तरह की चर्चाएं हैं।

पिछले कुछ समय से वह एसएफसी के कांट्रेक्टर थे और डोर स्टेप डिलीवरी का काम देख रहे थे। संजीव यादव मूल रूप से शंभूगंज प्रखंड के बेला गांव के रहने वाले हैं। वह समय-समय पर अनेक राजनीतिक दलों से भी जुड़े रहे हैं। कई नेताओं से भी उनके अच्छे संबंध रहे हैं। हालांकि किसी एक दल से वह लगातार जुड़े नहीं रहे। लेकिन बताते हैं कि वह पूर्व में राजद के जिला कोषाध्यक्ष भी रह चुके हैं।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button