अमरपुरदुर्घटनाबांका

महागामा मोड़ पर फिर भीषण हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार बाइक और फिर..

Get Latest Update on Whatsapp

बांका : बांका जिले की सड़कों पर हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे। ख़ास बात यह भी है कि जिले की कई सड़कों पर कुछ खास डेंजर पॉइंट हैं जहां नियमित हादसे हो रहे हैं। इन्हीं में से एक बड़ा डेंजर पॉइंट है महागामा मोड़। बांका- अमरपुर रोड पर स्थित महागामा मोड़ पर अक्सर वाहन दुर्घटनाएं होती हैं। कई वाहन दुर्घटनाएं तो ऐसी भी हुई हैं जिन्होंने कई कई लोगों की जानें एक साथ ली हैं।

अभी कुछ ही माह पूर्व इसी मोड़ पर एक भीषण बाइक दुर्घटना में 3 बाइक सवारों की मौके पर ही मौत हो गई थी। बाइक पर 4 लोग सवार थे। तेज रफ्तार में जा रही उनकी बाइक एक पेड़ से टकरा गई जिससे हादसा हुआ था। ऐसा ही एक हादसा बुधवार की शाम भी हुआ। हालांकि इसमें बाइक सवार की जान बच गई, क्योंकि चालक ने हेलमेट पहन रखा था। वरना दुर्घटना इतनी भीषण थी कि कुछ भी हो सकता था!

जानकारी के अनुसार भागलपुर जिला अंतर्गत कजरेली थाना क्षेत्र के गौराचक्की गांव निवासी 50 वर्षीय खगेश्वर यादव अपनी बाइक पर सवार होकर अपने किसी रिश्तेदार से मिलने बांका सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत कमलडीह गांव आ रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक तेज रफ्तार में थी और चालक का नियंत्रण लगभग खो चुका था। महागामा मोड़ पर चालक बाइक को मोड़ नहीं पाए और उनकी बाइक एक पेड़ से जोरदार तरीके से टकरा गई।

इस हादसे में बाइक का अगला हिस्सा चकनाचूर हो गया। बाइक चालक भी दूर फेंका कर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे को देख आसपास के लोग दौड़े। इस बीच सूचना मिलने पर अमरपुर पुलिस भी मौके पर पहुंची और जख्मी बाइक चालक को लेकर बांका सदर अस्पताल पहुंचाया जहां उनका इलाज चल रहा है। बांका सदर अस्पताल के सूत्रों के मुताबिक चालक गंभीर रूप से घायल जरूर हैं लेकिन उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button