अपराधबांकाबिहारमुंगेर

मुंगेर पुलिस में बड़ी कार्रवाई, एक साथ पांच पदाधिकारी सस्पेंड, DIG ने की कार्रवाई, जानिए क्या है वजह

Get Latest Update on Whatsapp

मुंगेर (बांका लाइव ब्यूरो) : घोर लापरवाही एवं कर्तव्यहीनता के आरोप में मुंगेर जिले के 5 पुलिस पदाधिकारियों को सस्पेंड कर दिया गया है। यह कार्रवाई डीआईजी शफीउल हक ने की है। सस्पेंड किए गए पदाधिकारियों में मुंगेर के सहायक अवर निरीक्षक अशोक सिंह, सहायक अवर निरीक्षक शिव शंकर मंडल, सहायक अवर निरीक्षक चंद्रभान राय, शेखपुरा जिले के सहायक अवर निरीक्षक रमाशंकर प्रसाद और सब इंस्पेक्टर चंदना कुमारी शामिल हैं।

बताया गया कि ये पांचों पुलिस पदाधिकारी करीब 6 माह पूर्व ही स्थानांतरित होकर मुंगेर आए थे। डीआईजी के अनुसार स्थानांतरण से पूर्व 20 कांडों का प्रभार इन पदाधिकारियों ने दूसरे पुलिस पदाधिकारियों को देना था जो नहीं दिया। जबकि दोनों जिलों के एसपी ने इस सिलसिले में उन्हें कई बार आवश्यक निर्देश भी जारी किया। लेकिन वरीय पुलिस पदाधिकारी के निर्देश का भी उन्होंने अनुपालन नहीं किया। फलस्वरूप उन्हें सस्पेंड कर दिया गया है।

अपनी कड़क पुलिसिंग के लिए मशहूर डीआईजी शफीउल हक की इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। डीआईजी ने कहा कि पुलिस अपनी कर्तव्य निष्ठा के लिए पहचानी जाती है। लेकिन यदि इसी में लापरवाही हो तो बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। पुलिस को अपने काम और अपनी जिम्मेदारियों के प्रति गंभीर होना चाहिए। लेकिन जो लापरवाही बरतेंगे, उन्हें किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button