दुर्घटनाबांकाशंभुगंज

BANKA : यात्रियों को लेकर नहर में गिरी ऑटो, दबने से बुजुर्ग की मौत, दो घायल

Get Latest Update on Whatsapp

बांका लाइव न्यूज़ : बांका जिले में सड़क दुर्घटनाओं का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में जिले के शंभूगंज थाना क्षेत्र में हुई एक ऑटो दुर्घटना में एक 65 वर्षीय किसान की मौत हो गयी। मृतक का नाम भुजंगी यादव उर्फ भुजी यादव बताया गया है। वह शाहपुर गांव के रहने वाले थे।

जानकारी के अनुसार भुजंगी यादव के खेत में धान की रोपनी चल रही थी। इसी सिलसिले में किसी काम से वह पड़ोस के पैदापुर गांव गए थे। वह एक ऑटो पर सवार हुए थे। पैदापुर के पास चालक ने ऑटो की स्टीयरिंग पर से अपना नियंत्रण खो दिया और ऑटो पानी से लबालब एक कैनाल में उलट गई।

इस दुर्घटना में बुजुर्ग किसान भुजंगी यादव ऑटो के नीचे दब गए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। कुछ लोगों ने उन्हें निकाला लेकिन मौके पर ही उनकी मौत हो गई। इस हादसे में ऑटो पर सवार दो अन्य यात्री भी घायल हुए। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को पोस्टमार्टम के लिए बांका भेजा। पुलिस ने ऑटो को जप्त कर लिया है, जबकि चालक फरार हो गया है।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button