अपराधबांकाबौंसी

BANKA : चोरी के लैपटॉप सहित अंतरराज्यीय गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

Get Latest Update on Whatsapp

बांका लाइव ब्यूरो : अंतर राज्य स्तर पर सक्रिय चोरों के एक शातिर गिरोह के दो सदस्यों को चोरी के कीमती सामान सहित पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार दोनों युवकों के पास से चोरी के लैपटॉप एवं डेस्कटॉप बरामद किए गए हैं। इन चीजों की चोरी उन्होंने देवघर (झारखंड) से की थी।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार दोनों व्यक्ति बांका जिला अंतर्गत बौंसी थाना क्षेत्र के मरसा गांव के रहने वाले हैं। वे न सिर्फ बांका, बल्कि पड़ोस के झारखंड राज्य के देवघर आदि जिलों में बेहद शातिराना अंदाज में चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे। झारखंड क्षेत्र में की गई चोरी की चीजों को वे बिहार में लाकर बेचते थे।

पुलिस सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार दोनों व्यक्तियों के नाम उमा पासवान एवं सुनील पासवान हैं। उनकी गिरफ्तारी बौंसी- हंसडीहा अंतर प्रांतीय राजमार्ग पर श्याम बाजार के आसपास की गई। उनके पास से बरामद किए गए लैपटॉप एवं डेस्कटॉप की चोरी उन्होंने गत 22 अगस्त को देवघर की एक गैस एजेंसी से की थी, जिन्हें लेकर वे बौंसी की ओर आ रहे थे। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी पहले भी चोरी के मामलों में जेल जा चुके हैं।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button