दुर्घटनाबांका

कार दुर्घटना में घायल हुए बांका के ये वरीय पदाधिकारी, भागलपुर रेफर

Get Latest Update on Whatsapp

बांका लाइव ब्यूरो : एक भीषण कार दुर्घटना में बांका के सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें बांका सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां प्रारंभिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें भागलपुर रेफर कर दिया गया। सुविज्ञ सूत्रों के मुताबिक उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई गई है।

जानकारी के अनुसार बांका के सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी नीतीश रोशन एक कार से कटोरिया से बांका आ रहे थे। बांका- कटोरिया रोड में बांका शहर से करीब 3 किलोमीटर पहले झिरवा गांव के समीप उनकी कार का एक टायर ब्लास्ट कर गया, जिससे कार का संतुलन बिगड़ गया और कार पास की एक दीवार से जोरदार तरीके से टकरा गई।

इस हादसे में सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी नीतीश रोशन गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें फौरन बांका सदर अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी प्रारंभिक चिकित्सा की गई। हालांकि चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उन्हें भागलपुर रेफर कर दिया। सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी नीतीश रोशन को इलाज के लिए भागलपुर ले जाया गया, जहां बताया गया है कि उनकी स्थिति खतरे से बाहर है।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button