बांकाबिहारस्वास्थ्य

BIHAR : राज्य में 8 जून तक के लिए बढ़ गया है LOCKDOWN, ट्वीट कर नीतीश कुमार ने दी जानकारी

Get Latest Update on Whatsapp

बांका लाइव ब्यूरो : बिहार में लॉकडाउन को एक बार फिर से अवधि विस्तार मिला है। राज्य में लॉकडाउन अब 8 जून तक जारी रहेगा। हालांकि लॉकडाउन को मिले नए अवधि विस्तार के दौरान व्यापारिक गतिविधियों के लिए कुछ विशेष छूट का संकेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिया है। लॉकडाउन को 8 जून तक के लिए बढ़ा देने की जानकारी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कुमार ने ट्वीट कर दी है।

जैसा कि पहले से उम्मीद व्यक्त की जा रही थी, बिहार में 8 जून तक के लिए लॉक डाउन की अवधि बढ़ा दी गई है। ट्वीट कर नीतीश कुमार ने यह जानकारी दी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि लॉकडाउन- 4 के दौरान राज्य में व्यापारिक गतिविधियों को कुछ नई छूट दी जाएगी।

ज्ञात हो कि बिहार में कोरोना संक्रमण के घटते दर के बीच इस बात के कयास कई दिनों से लगाए जा रहे थे कि चौथी बार भी लॉकडाउन को अवधि विस्तार मिलेगा अथवा अनलॉक की प्रक्रिया विभिन्न क्षेत्रों में छूट दिए जाने के साथ शुरू की जाएगी! देश के अनेक राज्यों में अनलॉक की प्रक्रिया अब शुरू हो चुकी है। हालांकि कई राज्यों में लॉकडाउन को अवधि विस्तार भी मिला है।

जानकारी के अनुसार बिहार में लॉकडाउन को लेकर लिए गए ताजा निर्णय के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य के सभी जिलाधिकारियों एवं अपने मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ विचार विनिमय भी किया था। खबरों के अनुसार जिलाधिकारियों एवं मंत्रिमंडल के अन्य सहयोगियों ने लॉकडाउन को अवधि विस्तार दिए जाने का सुझाव दिया था। अंतिम निर्णय क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक के बाद लिया जाना था।

यह भी कि लॉकडाउन को अवधि विस्तार दिए जाने या अनलॉक की प्रक्रिया शुरू किए जाने संबंधी घोषणा सोमवार को ही किये जाने की थी। अभी कुछ देर पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस संबंध में किए जा रहे अनुमानों को अपनी घोषणा के साथ ही विराम लगा दिया। बिहार में लॉकडाउन को चौथी बार अवधि विस्तार मिला है। उम्मीद की जा रही है कि राज्य में कोरोना संक्रमण की रफ्तार अब काफी थम चुकी है, फलस्वरूप 8 जून के बाद अनलॉक की प्रक्रिया शुरू की जा सकती है।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button