दुर्घटनाबांका

BANKA : अपने ही घर में बिजली के झटके से हुई महिला की मौत, मचा कोहराम

Get Latest Update on Whatsapp

पंजवारा (बांका) : अपने ही घर में बिजली का करंट लग जाने से एक महिला की मौत हो गई। महिला की उम्र करीब 40 वर्ष थी। घटना के वक्त वह अपने ही बथान में कुछ काम कर रही थी। इसी दौरान एक लीकेज बिजली तार की चपेट में आने से उन्हें जोर का झटका लगा और वह गिर पड़ी। कुछ देर में उनकी मौत हो गई। इस हादसे के बाद घर में कोहराम मच गया।

घटना बांका जिला अंतर्गत पंजवारा थाना क्षेत्र के नीलगढ़ी गांव की है। इस गांव के विलास यादव की 40 वर्षीय पत्नी करुणा देवी सोमवार को पूर्वाहन करीब 11:00 बजे अपने बथान में साफ सफाई कर रही थी। बथान में बिजली का कनेक्शन भी था। बताया गया कि तार में कहीं लीकेज था जिससे छू जाने के बाद करुणा देवी को जोरदार झटका लगा।

बिजली का झटका लगते ही महिला छटपटा कर गिर पड़ी। देखते ही देखते उनकी स्थिति बिगड़ गई और अंततः मौत हो गई। इस हादसे के बाद पूरे घर में कोहराम मच गया। घटना की खबर सुनकर परिवार के लोग ही नहीं बल्कि आसपास के समाज के लोग भी दौड़े। लेकिन तब तक सब कुछ खत्म हो चुका था।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button