अमरपुरदुर्घटनाबांका

BANKA : कुएं में फिसल कर गिरने से हुई महिला की मौत, परिजनों में कोहराम

Get Latest Update on Whatsapp

अमरपुर (बांका लाइव ब्यूरो) : बांका जिले के अमरपुर थाना क्षेत्र से एक दुखद खबर है। इस थाना क्षेत्र के एक गांव में फिसल कर कुएं में गिर जाने से एक महिला की मौत हो गई। घटना केंदुआर गांव की है जहां गुरुवार को सबेरे काम करने के दौरान किसी तरह महिला फिसल कर कुएं में गिर गई जिससे उसकी मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार गुरुवार की सुबह केंदुआर गांव के शंभू यादव की पत्नी कागो देवी घर का नियमित कामकाज कर रही थी। वह बर्तन मांजने कुएं पर गई थी जहां किसी तरह पैर फिसल जाने से वह कुएं में गिर पड़ी। घर के लोगों को जानकारी होते ही लोग उसे निकालने की कोशिश करने लगे।

कुछ ही देर में महिला को कुएं से निकाल लिया गया। लेकिन तब तक उसकी हालत काफी बिगड़ चुकी थी। बड़ी मात्रा में पानी पी लेने से वह बेहोश हो चुकी थी। पानी में काफी देर तक डूबे रहने से उसका दम भी घुट गया था।

उसे लेकर घर वाले तुरंत अमरपुर रेफरल अस्पताल पहुंचे। लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो चुकी थी। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। इस घटना को लेकर शंभू यादव के परिवार में जहां कोहराम मचा है, वहीं गांव के लोग भी शोक संतप्त हैं।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button