अपराधकटोरियाबांका

BANKA : खिजुरिया जंगल में मिली 10 दिनों से लापता महिला की कंकाल, पुलिस कर रही पड़ताल

Get Latest Update on Whatsapp

बांका लाइव ब्यूरो / कटोरिया : बिहार के बांका जिला अंतर्गत कटोरिया थाना क्षेत्र के एक जंगल से एक महिला का कंकाल पुलिस ने बरामद किया है। पुलिस के अनुसार यह कंकाल इसी थाना क्षेत्र के कठौन पंचायत अंतर्गत गढ़ना गांव की एक लापता महिला झरनी देवी का बताया गया है। कंकाल का पोस्टमार्टम करा लिया गया है।

पुलिस ने जानकारी दी है कि कटोरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत खिजुरिया जंगल से एक महिला का कंकाल बरामद किया गया। यह कंकाल गढ़ना गांव निवासी बट्टू दास की पत्नी झरनी देवी की है। पुलिस के अनुसार झरनी देवी गत 23 जून को घरेलू कलह और बहू से हुई कहासुनी के बाद घर से निकल गई थी और तब से लापता थी।

इस बीच उसके परिवार वालों ने झरनी देवी की काफी खोजबीन की। लेकिन नहीं मिलने पर आखिरकार 27 जून को पति बट्टू दास ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट थाना में दर्ज कराई। इस बीच परिजनों के साथ-साथ पुलिस लापता महिला झरनी देवी की खोज में जुटी रही। आखिरकार खिजुरिया जंगल में एक महिला की कंकाल स्थानीय लोगों ने देखी जिसकी सूचना पुलिस को दी गई।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कंकाल को अपने कब्जे में ले लिया। कंकाल की पहचान घर से लापता झरनी देवी की लाश के रूप में की गई। कंकाल को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। घर वालों ने भी कंकाल के झरनी देवी के होने की पुष्टि की है। कंकाल की पहचान उसके बदन पर पहने कपड़ों से की गई है। पुलिस के अनुसार मामले की छानबीन की जा रही है।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button