बांकाराजनीति

BANKA : चौंकाने वाले हैं बांका जिले में मतगणना के आरंभिक रुझान, 5 में से 4 सीटों पर NDA आगे

Get Latest Update on Whatsapp

बांका लाइव ब्यूरो : बांका जिले में मतगणना के आरंभिक रुझान वाकई चौंकाने वाले हैं। एग्जिट पोल सर्वे की संभावनाओं को नकारते हुए बांका जिले के 5 में से 4 विधानसभा क्षेत्रों में एनडीए के प्रत्याशी आगे हैं। एनडीए के 5 प्रत्याशियों में से तीन जदयू के हैं जबकि एक बीजेपी के। सिर्फ एक सीट पर आरजेडी के प्रत्याशी आगे चल रहे हैं।

जिले में मतगणना जारी है। अंतिम चुनाव परिणाम आने में अभी देरी है। किसी किसी विधानसभा क्षेत्र में चौथा- पांचवा राउंड चल रहा है तो कहीं 7 या 8 चक्र की मतगणना संपन्न हो चुकी है। ताजा सूचना के मुताबिक जिले के एकमात्र कटोरिया विधानसभा सुरक्षित सीट से राजद प्रत्याशी स्वीटी सीमा हेंब्रम आगे चल रही हैं। उन्होंने बीजेपी प्रत्याशी निक्की हेंब्रम पर करीब 4500 मतों से अपनी बढ़त बना रखी है।

मतगणना केंद्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक बाकी के 4 विधानसभा क्षेत्रों में से बांका में भाजपा के रामनारायण मंडल राजद प्रत्याशी जावेद इकबाल अंसारी पर करीब 5000 मतों की बढ़त बनाए हुए हैं। बांका में 6 चक्रों के मतगणना संपन्न हो चुकी है। अमरपुर विधानसभा क्षेत्र में आठ चक्र की मतगणना संपन्न हो चुकी है। आठवें चक्र की समाप्ति पर जदयू प्रत्याशी जयंत राज अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस प्रत्याशी जितेंद्र सिंह से करीब 500 मतों से आगे चल रहे हैं।

धोरैया सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र में जदयू प्रत्याशी मनीष कुमार ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी राजद प्रत्याशी भूदेव चौधरी के विरुद्ध करीब 3000 मतों से अपनी बढ़त बना ली है। बेलहर विधानसभा क्षेत्र में भी जदयू के प्रत्याशी एमएलसी मनोज यादव अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी राजद प्रत्याशी रामदेव यादव से करीब पांच हजार मतों से आगे चल रहे हैं।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button