अपराधकटोरियाबांका

BANKA, BIHAR : पुलिस के हत्थे चढ़ा फरार नक्सली, पूछताछ में पुलिस को मिले कई अहम सुराग

Get Latest Update on Whatsapp

बांका लाइव / कटोरिया : बांका जिले की सुईया पुलिस ने थाना क्षेत्र के तेतरिया से एक फरार नक्सली को गिरफ्तार कर बड़ी कामयाबी हासिल की है। गिरफ्तार नक्सली थाना क्षेत्र के मलटरिया गांव के पुरन राय का पुत्र रविन्द्र राय बताया गया है। पुलिस ने गिरफ्तार नक्सली से सघन पूछताछ की है। पूछताछ में पुलिस को नक्सली संगठन और उनकी गतिविधियों के बारे में कुछ अहम सुराग हासिल हुए हैं। हालांकि पुलिस ने अभी इस बारे में कोई खुलासा नहीं किया है।

पुलिस के अनुसार गत 4 मार्च को थाना क्षेत्र के बड़फेड़ा-तेतरिया पंचायत के चिहरजोर गांव में निर्माणाधीन पंचायत सरकार भवन में नक्सली पर्चा साटने के मामले में गिरफ्तार नक्सली की संलिप्तता सामने आई थी। घटना को लेकर थाना में कांड संख्या 19/22 दर्ज किया गया था।

बताया गया कि मामले में पूर्व में एक अन्य नक्सली को गिरफ्तार किया जा चुका है। पूछताछ में रविन्द्र राय का भी नाम सामने आया था। बता दें कि चिपकाए गए नक्सली पर्चे में निर्माण कार्य बंद करने की धमकी दी गयी थी। जबकि नीचे एरिया कमांडर पंचानंद खैरा और संगीता जी लिखा हुआ था।

गिरफ्तारी के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार उक्त नक्सली के तेतरिया के पास होने की गुप्त सूचना थानाध्यक्ष देवेन्द्र राय को मिली। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष ने सूझबूझ के साथ मौके पर पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल कागजी कार्रवाई पूरी कर गिरफ्तार नक्सली को बांका जेल भेज दिया गया है।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button