अपराधबांकाबौंसी

BREAKING : पेड़ से लटकी मिली युवती की लाश, प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका

Get Latest Update on Whatsapp

बांका लाइव ब्यूरो : महुआ के एक पेड़ से लटकी हुई एक युवती की लाश मिली है। युवती की उम्र करीब 22 वर्ष बताई गई है। उसकी पहचान बांका जिले के बौंसी थाना क्षेत्र अंतर्गत खिजुरमुड़िया गांव की प्रियांशु हांसदा के रूप में की गई है। पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक वह कई रोज पूर्व एक रिश्तेदारी में गई थी, जहां से वापस नहीं लौटी। इसी बीच पेड़ से लटकी हुई उसकी लाश देखी गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लाश को अपने कब्जे में लेने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के अनुसार मृतका प्रियांशु हांसदा स्व महाशय हांसदा की बेटी थी। मृतका की मां रानी मुर्मू के अनुसार वह अपने मामा के यहां बारात गई थी। शादी के बाद अपनी सहेलियों के साथ वह पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र के अंबार गांव में गई थी, जहां से और सभी लोग तो वापस लौट गए लेकिन प्रियांशु नहीं लौटी। उसके बारे में पूछने पर बताया गया कि एक युवक उसे अपनी बाइक पर बिठाकर कहीं ले गया है।

कई दिनों से उसकी खोजबीन की जा रही थी। इसी बीच लोगों ने पहाड़ी के एक महुआ पेड़ से रस्सी के सहारे लटकी हुई उसकी लाश देखी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार लाश देखने से उसकी हत्या चार-पांच दिन पूर्व की गई प्रतीत होती है। युवती की संभवत हत्या कर इसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश में लाश को पेड़ से रस्सी के सहारे लटका दिया गया, ऐसा माना जा रहा है। युवती की पहचान ना हो इसके लिए उसके चेहरे को प्लास्टिक से ढक दिया गया था और मुंह में कपड़ा ठूंस दिया गया था।

बताया गया कि उसकी शादी एक वर्ष पूर्व बारापगार के साहब मुर्मू नामक युवक के साथ हुई थी। लेकिन वह अपने मायके में ही रह रही थी। बताया गया कि उसका एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। शादी के बाद वह ससुराल गई लेकिन युवक उसके ससुराल जा जाकर भी उसे परेशान करता था। जिसके बाद ससुराल वालों ने उसे मायके पहुंचा दिया, जहां वह रह रही थी। वही युवक उसे बाइक से कहीं ले गया था। लेकिन इसी बीच उसकी लाश मिली। उसकी हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button