अपराधबांकाशंभुगंज

BREAKING : बालू खनन व भूमि विवाद को लेकर गोली चली, दो पक्षों के बीच तनाव कायम

Get Latest Update on Whatsapp

शंभूगंज (बांका) : बांका जिले के शंभूगंज थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर है। इस क्षेत्र के पौकरी पंचायत अंतर्गत बग्घा खास गांव में भूमि एवं बालू खनन विवाद को लेकर गोली चलने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। घटना बुधवार पूर्वाहन की है। घायल व्यक्ति को एंबुलेंस से शंभूगंज अस्पताल ले जाया गया, जहां से प्रारंभिक उपचार के बाद जख्मी को भागलपुर रेफर कर दिया गया है।

स्थानीय सूत्रों के मुताबिक पौकरी पंचायत के बग्घा खास गांव के समीप कुछ सरकारी जमीन एवं बालू उत्खनन को लेकर दो पक्षों के बीच काफी दिनों से विवाद चल रहा है। बताते हैं कि एक पक्ष ने बदुआ नदी के किनारे तो दूसरे ने बांध पर झोपड़ियों का निर्माण कर रखा है। लेकिन फिर भी दोनों एक दूसरे पर सरकारी जमीन को कब्जा करने का आरोप लगाते रहे हैं।

विवाद की ताजा वजह नदी किनारे बनाई गई एक झोपड़ी ही बनी। गांव के राम छबील यादव ने दूसरे पक्ष पर आरोप लगाया कि उन्हें दूसरे पक्ष द्वारा बनाई गई झोपड़ी की वजह से आने जाने में कठिनाई होती है। यह बात कहे जाने पर दूसरा पक्ष भी सामने आ गया और राम छबील यादव पर अवैध रूप से सरकारी जमीन पर कब्जा करने तथा नदी से बालू उत्खनन करने का आरोप लगाया।

इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया। इतने में एक पक्ष ने राम छबील यादव पर गोली चला दी। गोली उनकी दाईं बांह पर लगी और वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पुलिस को भी दी गई। इस बीच एंबुलेंस से घायल राम छबील यादव को तुरंत शंभूगंज अस्पताल ले जाया गया जहां से उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया गया। इधर इस घटना को लेकर गांव में दोनों पक्षों के बीच तनाव की स्थिति कायम है। इस गोली कांड को लेकर आधे दर्जन आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज करने की बात कही गई है। अब तक किसी की गिरफ्तारी की खबर नहीं है।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button