बांका लाइव : भारत में बैंक कभी शनिवार और रविवार, कभी राष्ट्रीय छुट्टी तो कभी बैंक हड़ताल जैसे कई कारणों से हर महीने पांच से छह दिन बंद रह ही जाते हैं। मगर इस बार जुलाई महीने में बैंक लगभग आधे महीने यानी 15 दिन बंद रहेंगे। इसलिए यदि आपको है बैंक में काम तो जान लें की जुलाई महीने में निजी व सरकारी बैंक 15 दिन बंद रहेंगे। जुलाई में वीकेंड की छुट्टियों और विभिन्न त्योहारों को जोड़ने के बाद आधा जुलाई बैंक बंद रहने वाले है।

भारतीय रिजर्व बैंक के इस महीने की छुट्टियों की लिस्ट को देखते हुए , जुलाई महीने में छह वीकेंड और नौ त्योहारों की छुट्टियां के कारण बैंक 15 दिन बंद रहने वाला है। इसमें दूसरे, चौथे शनिवार और चार रविवार की छुट्टियों को मिलाकर छह वीकेंड की छुट्टी हो जाती है। भारतीय रिज़र्व बैंक हर महीने होने वाली छुट्टियों की एक सूची तैयार करती है, जिसके अनुसार यदि इस महीने की छुट्टियों को गिना जाए तो जुलाई में 15 दिन बैंक बंद रहेंगे।
इस महीने जगन्नाथ रथयात्रा, भानु जयंती, बकरीद, केर पूजा जैसे कई त्यौहार होने वाले हैं। पहला त्यौहार 12 जुलाई को रथ यात्रा का है, जो कि इम्फाल, भुवनेश्वर में सबसे ज्यादा मनाया जाता है। जुलाई महीने की आखिरी छुट्टी 31 जुलाई को होगी। कुल मिलाकर जुलाई में बैंकरों को त्योहार के लिए 9 छुट्टियां मिलेंगी और 6 छुट्टियां शनिवार और रविवार को होंगी। बता दें कि दें 9 छुट्टियां राज्यों के हिसाब से होगी तो इसलिए बैंक सभी जगह बंद नहीं होंगे। जिस राज्य में छुट्टी होगी वहीं बैंकों का कामकाज नहीं होगा।
जुलाई 2021 में बैंक हॉलिडेस :
4 जुलाई 2021 – रविवार
10 जुलाई 2021 – दूसरा शनिवार
11 जुलाई 2021 – रविवार
12 जुलाई 2021 – सोमवार – कांग (राजस्थान), रथ यात्रा (भुवनेश्वर, इम्फाल,)
13 जुलाई 2021 – मंगलवार – भानु जयंती (शहीद दिवस- जम्मू और कश्मीर, भानु जयंती– सिक्किम)
14 जुलाई 2021 – द्रुकपा त्शेची (गंगटोक)
16 जुलाई 2021- गुरुवार – हरेला पूजा (देहरादून)
17 जुलाई 2021 – खारची पूजा (अगरतला, शिलांग)
18 जुलाई 2021 – रविवार
19 जुलाई 2021 – गुरु रिम्पोछे के थुंगकर त्शेचु (Guru Rimpoche’s Thungkar Tshechu) (गंगटोक)
20 जुलाई 2021 – मंगलवार – ईद अल अधा (देशभर में)
21 जुलाई 2021 – बुधवार – बकरीद (पूरे देश में)
24 जुलाई 2021 – चौथा शनिवार
25 जुलाई 2021 – रविवार
31 जुलाई 2021- शनिवार – केर पूजा (अगरतला)