दुर्घटनामुंगेर

परिवहन निगम की बस से कुचलकर व्यक्ति की मौत, सड़क जाम

Get Latest Update on Whatsapp

बांका लाइव ब्यूरो (मुंगेर) : राज्य पथ परिवहन निगम की बस से कुचलकर एक व्यक्ति की मौत हो गयी। विरोध में स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दिया। 

जाम की वजह से मार्ग पर यातायात पूरी तरह अवरुद्ध हो गया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गयी। यात्री वाहनों का परिचालन रुक जाने की वजह से यात्रियों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

घटना मुंगेर जिला अंतर्गत हवेली खड़गपुर- मुंगेर मार्ग पर स्थित लोहची गांव के समीप की है। इस मार्ग पर मुंगेर से हवेली खड़गपुर जा रही राज्य पथ परिवहन निगम की एक यात्री बस से आज पूर्वाहन कुचलकर एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गयी।

इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों का आक्रोश भड़क उठा और उन्होंने लाश को सड़क पर रखकर मुंगेर हवेली खड़गपुर मार्ग को जाम कर दिया। जाम की वजह से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गयी। ज्ञात हो कि यह काफी व्यस्त मार्ग है और इस पर लगातार वाहनों का आवागमन जारी रहता है। 

जाम की वजह से फंसे वाहनों पर सवार यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। आक्रोशित ग्रामीणों ने एंबुलेंस को भी रोक दिया। ग्रामीण मृतक के परिवार वालों को आर्थिक मुआवजा देने एवं दोषी बस चालक के विरूद्ध कार्रवाई की मांग कर रहे थे।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button