अन्यबांकाराष्ट्रीय

बांका के राहुल सिन्हा बने कंज्यूमर राइट्स ऑर्गेनाइजेशन के नेशनल ज्वाइंट सेक्रेट्री

Get Latest Update on Whatsapp

बांका लाइव ब्यूरो : बांका के राहुल सिन्हा कंज्यूमर राइट्स आर्गेनाईजेशन के नेशनल जॉइंट सेक्रेटरी बनाए गए हैं। उनका कार्यकाल मार्च 2021 तक होगा। ऑर्गेनाइजेशन ने उन्हें अपने कार्यक्रमों और अभियान से जोड़ते हुए उन्हें इस आशय का पत्र जारी किया है। पत्र कंज्यूमर राइट्स ऑर्गेनाइजेशन के नेशनल वर्किंग प्रेसिडेंट निर्मल चौधरी द्वारा जारी किया गया है।

राहुल सिन्हा बांका जिला मुख्यालय शहर के पुरानी ठाकुरबाड़ी रोड स्थित श्री राम नगर कॉलोनी निवासी द्विजेन कुमार सिन्हा के पुत्र हैं। द्विजेन कुमार सिन्हा भी सामाजिक कार्यकर्ता रहे हैं। राहुल सिन्हा को कंज्यूमर राइट्स ऑर्गेनाइजेशन का नेशनल ज्वाइंट सेक्रेट्री बनाए जाने पर परिवार और समाज में खुशी का माहौल है। लोगों ने उन्हें इसके लिए बधाई दी है।

कंज्यूमर राइट्स ऑर्गेनाइजेशन से नेशनल ज्वाइंट सेक्रेट्री बनाए जाने संबंधी पत्र प्राप्त होने के बाद ऑर्गनाइजेशन के इस निर्णय पर खुशी जाहिर करते हुए राहुल सिन्हा ने बांका लाइव को बताया कि कंज्यूमर राइट्स ऑर्गेनाइजेशन उपभोक्ताओं के अधिकारों के संरक्षण के क्षेत्र में कार्य करता है। उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक करना ऑर्गनाइजेशन का मुख्य मिशन है। इसके लिए अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

जनसंपर्क, सेमिनार और कार्यशाला आयोजित कर उपभोक्ताओं को न सिर्फ उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया जाता है बल्कि आर्गेनाईजेशन की ओर से उनके अधिकारों की संरक्षा के लिए कानूनी और वैचारिक लड़ाई भी लड़ी जाती है। साथ ही, उपभोक्ताओं को इस लड़ाई में हरसंभव सहयोग ऑर्गेनाइजेशन की ओर से दिया जाता है।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button