अपराधचांदनदेवघरबांका

ब्रेकिंग न्यूज़ : देवघर में मिली बांका के युवक की लाश, हत्या की आशंका, पत्नी ने दर्ज कराई शिकायत

Get Latest Update on Whatsapp

बांका लाइव ब्यूरो : बांका जिले के एक युवक की लाश इसी जिले की सीमा से लगे झारखंड के देवघर जिला अंतर्गत जसीडीह थाना क्षेत्र से बरामद की गई है। मृतक की पत्नी ने उसकी हत्या कर देने का आरोप लगाते हुए इस संबंध में जसीडीह थाना में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है

बिहार के बांका जिला अंतर्गत चांदन प्रखंड क्षेत्र में सिलजोरी पंचायत के भनरा गांव निवासी एक युवक पप्पू यादव की लाश इसी जिले की सीमा से लगे झारखंड क्षेत्र से बरामद की गई है। पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक मृतक की लाश झारखंड सीमा पर स्थित परित्राण मेडिकल कॉलेज परिसर से मिली है। मृतक की मौत को लेकर अलग-अलग तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।

हालांकि मृतक की पत्नी किरण देवी ने इस संबंध में जसीडीह थाना में अपने पति पप्पू यादव की हत्या कर दिए जाने से संबंधित शिकायत दर्ज कराई है। उसने कहा है कि किसी सिकंदर यादव से उसकी पुरानी अदावत चल रही थी। उसने ही रात के 10:00 बजे घर से उसे बुलाकर ले गया। जिसके बाद वह वापस नहीं लौटा। बाद में उसकी लाश बरामद की गई।

इस बीच पुलिस के मुताबिक पप्पू यादव बांका एवं देवघर जिले के कई आपराधिक मामलों में आरोपी था। उस पर देवघर के एक शराब कारोबारी से 2 वर्ष पूर्व 10 लाख रुपए की रंगदारी मांगने सहित कई अन्य आपराधिक मामले थे जिनमें वह जेल भी गया था। पुलिस के अनुसार बांका जिले के चांदन में भी लूटपाट सहित कई मामलों को लेकर पहले वह जेल जा चुका था। बहरहाल पप्पू यादव की मौत की घटना को लेकर पुलिस छानबीन कर रही है। हालांकि अब तक इस संबंध में कोई ठोस सुराग पुलिस के हाथ नहीं लग सके हैं।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button