दुमकादुर्घटनाबांका

भागलपुर- दुमका हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, 3 कांवरियों की मौत

Get Latest Update on Whatsapp

बांका लाइव ब्यूरो : भागलपुर- दुमका हाईवे पर हुए एक भीषण सड़क हादसे में 3 कांवरियों की मौत हो गयी जबकि 4 गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना बांका जिले की सीमा से लगे हंसडीहा थाना क्षेत्र के बनियारा गांव के पास हुई, जब कांवरियों से लदी एक ऑटो भागलपुर की ओर आ रही थी तो एक हाईवा ने उसे जोरदार टक्कर दे मारी।

जानकारी के अनुसार तीनों मृत कांवरिया पूर्णिया जिला अंतर्गत टीकापट्टी के सपहा गांव के रहने वाले थे। बासुकीनाथ धाम में पूजा करने के बाद वे ऑटो से अपने घर वापस लौट रहे थे।

बताया गया कि भागलपुर- दुमका रोड पर हंसडीहा थाना अंतर्गत बनियारा गांव के समीप जब ऑटो पहुंचा तो एक हाईवा ने उसमें आमने-सामने जोरदार टक्कर मार दी। फलस्वरुप ऑटो के परखच्चे उड़ गए। ऐसे में ऑटो पर सवार कांवरियों की स्थिति समझी जा सकती है। दो कांवरियों की मौत घटनास्थल पर ही कुचल जाने से हो गयी, जबकि 5 गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय लोगों के सहयोग से सभी घायलों को तुरंत सरैयाहाट हॉस्पिटल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान एक और कांवरिया की मौत हो गयी। मृत कांवरियों में सुभाष मंडल, अनिल मंडल तथा तरुण कुमार मंडल शामिल हैं। घटना के बाद सूचना उनके परिजनों को भी दी गई। घायल कांवरियों का इलाज जारी है और उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई गई है।

इस बीच, झारखंड से खबर है कि बनियारा में हुई सड़क दुर्घटना में 3 कांवरियों की मौत पर मुख्यमंत्री रघुवर दास ने गहरी शोक संवेदना प्रकट की है। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सभी मृतक कांवरियों के परिवार वालों को एक-एक लाख रुपैया देने की घोषणा की है।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button