अमरपुरदुर्घटनाबांका

महागामा मोड़ हादसे में मृत तीनों युवकों की हुई शिनाख्त, ज़ख्मी की भी हुई पहचान

Get Latest Update on Whatsapp

बांका लाइव ब्यूरो : महागामा मोड़ हादसे में मृत तीनों युवकों की पहचान कर ली गई है। वे बाराहाट थाना क्षेत्र के रहने वाले थे। इसी हादसे में घायल युवक की मोबाइल से रैंडम कॉल करने पर मृतकों की पहचान स्थापित हो सकी। घायल युवक भी धोरैया थाना क्षेत्र का रहने वाला है। उसका इलाज चल रहा है।

बांका- अमरपुर रोड में महागामा मोड़ के पास गुरुवार की शाम एक भीषण बाइक दुर्घटना में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे बांका सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। चारों युवक एक ही मोटरसाइकिल पर सवार थे। वे बांका की ओर से इंग्लिश मोड़ की ओर जा रहे थे।

इस बीच बांका सदर अस्पताल में भर्ती कराए गए घायल युवक की जेब से मोबाइल मिला, जिससे रैंडम कॉल करने पर पता चला कि उसका नाम प्रीतम कुमार है तथा वह धोरैया के मकेश्वर का रहने वाला है। उसी कॉल की वजह से इस हादसे में मारे गए तीनों युवकों की भी पहचान स्थापित की जा सकी।

पुलिस के अनुसार तीनों मृतक युवक बाराहाट थाना क्षेत्र के लकड़ा गांव के रहने वाले थे। उनके नाम चक्रधर मंडल, कमल राय तथा ललन मंडल थे। तीनों की उम्र 30 से 32 वर्ष के बीच थी। जख्मी युवक प्रीतम कुमार भी करीब 30 वर्ष की उम्र का है।

गुरुवार की शाम चारों युवक एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर बांका से इंग्लिश मोड़ की ओर जा रहे थे। तेज रफ्तार की वजह से महागामा मोड़ के पास तीक्ष्ण मोड़ पर उनकी बाइक नहीं संभली और उन्होंने एक पेड़ में टक्कर मार दिया। इस भीषण हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि प्रीतम कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे बांका सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button