अमरपुरदुर्घटनाबांका

अमरपुर पर अग्निदेव का प्रकोप, अब कूड़े की आग में झुलस कर बालक घायल

Get Latest Update on Whatsapp

बांका लाइव ब्यूरो : अमरपुर प्रखंड क्षेत्र पर अग्नि देव का प्रकोप जारी है। आग की वजह से क्षेत्र में पिछले दो सप्ताह के दौरान अनेक दुखांत घटनाएं हुईं जिनमें कम से कम दो महिलाओं की मौत हो गई। कईयों के घर उजड़ गए और कई झुलस कर घायल हो गए। यह सिलसिला जारी है। ताजा घटनाक्रम एक 10 वर्षीय बालक के झुलसने से संबंधित है।

इस हादसे में बालक झुलस कर गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना जिले के अमरपुर प्रखंड अंतर्गत रामपुर गांव की है जहां के निवासी राजू यादव का 10 वर्षीय पुत्र पवन यादव खेलते खेलते कूड़े की एक ढेर पर चढ़ गया जिस पर से धुआं निकल रहा था। कूड़े के ढेर के नीचे आग का गुल बन चुका था जिस पर चढ़ने के बाद पवन बुरी तरह झुलस गया। कूड़े का ढेर सड़क किनारे लगा था जिसमें किसी ने जलाने के लिए आग लगा रखी थी।

हालांकि इस स्थल पर कई अन्य बच्चे भी खेल रहे थे लेकिन उन बच्चों की देखा देखी मौके पर पहुंचे बालक पवन यादव ने उत्सुकतावश धुआं निकल रहे कुड़े के ढेर पर चढ़ने की तेजी दिखाई। इस हादसे में घायल पवन यादव को इलाज के लिए अमरपुर रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने उसका इलाज किया। बालक की स्थिति खतरे से बाहर बताई गई है। ज्ञात हो कि इससे पहले अमरपुर के ही विदनचक में आग लगने से 4 घर जलकर नष्ट हो गए और लाखों की संपत्ति स्वाहा हो गई। आग लगने की वजह से क्षेत्र की दो महिलाओं की भी जान पिछले दिनों चली गई थी।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button