अन्यअमरपुरबांका

एसकेपी विद्या विहार में सैकड़ों जरूरतमंदों को कंबल वितरण

सीआरएम एजुकेशनल ट्रस्ट के निदेशक रवींद्र प्रसाद सिंह चौहान ने कहा- 'बहुजन हिताय- बहुजन सुखाय' ही ट्रस्ट की आईडियोलॉजी

Get Latest Update on Whatsapp

बांका लाइव ब्यूरो : बांका जिले के प्रतिष्ठित पब्लिक स्कूल एसकेपी विद्या विहार राजपुर प्लस टू आवासीय विद्यालय में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी सैकड़ों गरीब जरूरतमंदों को ठंड से बचाव के लिए कंबल वितरण किए गए। कंबल वितरण स्कूल के संचालक संस्था सीआरएम एजुकेशनल ट्रस्ट के निदेशक रवींद्र प्रसाद सिंह चौहान के हाथों हुआ।

इस अवसर पर निदेशक रवींद्र प्रसाद सिंह चौहान ने कहा कि मानव जीवन बहुमूल्य है, बशर्ते कि इसका सदुपयोग किया जाए। मानव जीवन का सदुपयोग यह है कि बहुजन हिताय और बहुजन सुखाय ही इसकी आईडियोलॉजी हो। क्योंकि परोपकार से जो सुख मिलता है, वही दैवीय सानिध्य है। वही परमसुख है और वही परमात्मा से तादात्म्य है।

उन्होंने कहा कि सीआरएम एजुकेशनल ट्रस्ट बहुजन हिताय और बहुजन सुखाय की आईडियोलॉजी के साथ चलता है। परोपकार और मानव सेवा ट्रस्ट का मूल मंत्र है और इसी मूल मंत्र पर चलते हुए विगत तीन दशकों से ट्रस्ट द्वारा मानव सेवा किए जाते रहे हैं। इसी सेवा के तहत ठंड से बचाव के लिए 30 वर्षों से क्षेत्र के गरीब जरूरतमंदों को कंबल वितरण किया जाता रहा है। संस्था की ओर से जरूरतमंदों को अन्य जरूरी सहयोग और सेवाएं भी प्रदान की जाती हैं। निर्धन बच्चों को निशुल्क शिक्षा भी ट्रस्ट की ओर से प्रदान किया जाता है।

इस अवसर पर अमरपुर प्रखंड अंतर्गत विशनपुर पंचायत तथा आसपास के अनेक गांव राजपुर, रामनगर, अंतीचक, कंझिया, इंद्रसेना, डूबौनी, पतवै, मझगांय आदि के सैकड़ों लोगों को कंबल प्रदान किया गया। इस मौके पर एसकेपी विद्या विहार के अनुराग कुमार सिंह, बी डी एकेडमी के निदेशक विराट कुमार सिंह, एसकेपी विद्या विहार के प्राचार्य मानस पाठक सहित विनय प्रसाद सिंह, नकुल प्रसाद सिंह, सिकंदर प्रसाद सिंह, रविंद्र झा जवाहर प्रसाद सिंह, सच्चिदानंद सिंह, अशोक कुमार सिंह, अनिल कुमार सिंह, हरिशंकर सिंह, उदय कांत राय, मुकुंद मोहन झा, डॉ केसी मिश्रा, मनोज झा, मनोज सिन्हा, सीएस सिंह, प्रवीण कुमार प्रणव आदि उपस्थित थे।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button