दुर्घटनाबांका

ऑटो पलटने से आधा दर्जन महिलाएं घायल, चालक की लापरवाही से हुई दुर्घटना

Get Latest Update on Whatsapp

बांका : चालक की कथित लापरवाही से एक तेज रफ्तार ऑटो दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिससे इस पर सवार आधा दर्जन महिलाएं घायल हो गईं। दुर्घटना के बाद ऑटो छोड़कर चालक फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने तत्परता से सभी घायल महिलाओं को सदर अस्पताल पहुंचाया जहां उनका इलाज किया गया।

घटना बांका सदर थाना अंतर्गत बांका- पोखरिया रोड में लक्ष्मीपुर गांव के समीप की है। बताया गया कि ऑटो पर आधा दर्जन महिलाएं सवार थीं। उन्हें अपने घर जाना था। सुनसान सड़क पर ऑटो अपनी तेज रफ्तार में थी। लेकिन इसी दौरान चालक किसी से मोबाइल पर भी बात कर रहा था। एक हाथ से परिचालन की वजह से ऑटो का संतुलन बिगड़ गया और वह दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

घायलों में से चार महिलाएं बेबी देवी, अंजली देवी, सुलेखा देवी एवं दुलारी देवी रतौटिया गांव की थीं जो बांका स्थित एक माइक्रो फाइनेंस कंपनी से लोन लेकर वापस घर लौट रही थी। जबकि दो अन्य महिलाएं दुधारी गांव की थीं और बांका से अपने घर लौट रही थीं। इस हादसे के बाद चालक ऑटो रिक्शा को मौके पर छोड़ फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने सभी घायल महिलाओं को सदर अस्पताल पहुंचाया जहां उनकी चिकित्सा की गई।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button