कटोरियादुर्घटनाबांका

दर्दनाक हादसा : पानी के टैंकर से कुचलकर दो सगे भाइयों की मौत

Get Latest Update on Whatsapp

कटोरिया (बांका) प्रतिनिधि : जयपुर थाना क्षेत्र के कानीबेल गांव के दो सगे भाईयों की मौत पानी के टैंकर के पहिये के नीचे कुचले जाने से हो गयी। घटना जयपुर-देवघर मुख्य मार्ग के देवघर जिला अंतर्गत मोहनपुर थाना क्षेत्र के चुलिहया-घुटिया के बीच की है। 

मृतक दोनों भाई गांव का मनीचन्द मुर्मू (27 वर्ष) एवं सोनालाल मुर्मू (25 वर्ष) बताया गया है। जानकारी के अनुसार दोनों भाई राज मिस्त्री का काम करता था। मंगलवार सुबह दोनों घर से बाइक द्वारा देवघर काम करने जा रहे थे। 

इसी दौरान चुलिहया-घुटिया के बीच सामने से तेज रफ्तार में आ रहे एक पानी की टेंकर ने टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में दोनों भाई टैंकर के पहिए के नीचे आ गए। जिससे मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। 

स्थानीय लोगों द्वारा घटना की सूचना मोहनपुर पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मोहनपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों भाइयों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु देवघर भेज दिया। 

इधर इस घटना से मृतक दोनों भाइयों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मृतक मनीचन्द की पत्नी अनिता हांसदा, बेटी सविता मुर्मू एवं कविता मुर्मू व मृतक सोनालाल मुर्मू की पत्नी, बेटे रंजीत मुर्मू, सूरज मुर्मू एवं सुमन मुर्मू का रो-रोकर बुरा हाल है।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button