अपराधबांकाशंभुगंज

बांका के इस थाना क्षेत्र में डेढ़ माह के भीतर तीसरी बार चली गोली, युवक घायल, रेफर

Get Latest Update on Whatsapp

बांका लाइव ब्यूरो : बांका जिले की पश्चिमी सीमा से लगा है शंभूगंज थाना क्षेत्र। बांका जिले के इस थाना क्षेत्र की सीमा मुंगेर जिले से लगी है। इस थाना क्षेत्र में पिछले डेढ़ माह के भीतर तीसरी बार गोली चलने की रिपोर्ट है। करीब 10 दिन पूर्व और इससे पहले एक माह पूर्व थाना क्षेत्र के धरमपुर गांव में गोली चली थी और दोनों ही बार लोग घायल हुए थे। इस बार इसी थाना क्षेत्र के असौता नगेल गांव में गोली चली है, जिसमें एक युवक के घायल होने की रिपोर्ट है, जिसका इलाज भागलपुर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में चल रहा है।

वैसे यह घटना दो दिन पहले की है। हालांकि दो दिनों तक यह मामला इतनी बड़ी घटना होने के बाद भी दबा दबा सा रहा। गुरुवार को क्षेत्र में यह मामला उजागर होने के बाद पुलिस भी सक्रिय हुई। पुलिस ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा है कि इस मामले में जख्मी युवक के बयान पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। पुलिस ने यह भी कहा है कि मामले की सघन पड़ताल कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

बहरहाल जानकारी के मुताबिक एक भूमि विवाद को लेकर दो दिन पूर्व शंभूगंज थाना क्षेत्र के असौता नगेल गांव में गोली चल गई। गोलीबारी की इस घटना में 25 वर्षीय एक युवक विकास यादव के गंभीर रूप से घायल होने की खबर है। जख्मी युवक इसी गांव के भोथरी यादव का पुत्र है। विकास का इलाज भागलपुर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में चल रहा है।

स्थानीय सूत्रों के मुताबिक गांव में सिर्फ 6 डिसमिल जमीन को लेकर भोथरी यादव और जमीनदारी यादव के बीच कई वर्षों से विवाद चल रहा है। इस मामले को लेकर कई बार पंचायती भी हुई, लेकिन बात नहीं बनी। इसी बीच खबरों के मुताबिक गत मंगलवार की शाम भोथरी यादव का पुत्र विकास यादव बहियार से घर की ओर लौट रहा था, जहां रास्ते में ही दूसरे पक्ष के एक युवक से उसकी झड़प हो गई।

विवाद इतना बढ़ गया कि दूसरे पक्ष के युवक ने विकास पर गोली चला दी। गोली लगने से विकास गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे फौरन तारापुर रेफरल अस्पताल ले जाया गया, जहां प्रारंभिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए भागलपुर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल रेफर कर दिया। इस घटना की सूचना जख्मी युवक विकास यादव की मां गीता देवी ने गुरुवार को शंभूगंज थाना पहुंच कर दी है। पुलिस के मुताबिक मामले की तहकीकात की जा रही है।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button