अपराधअमरपुरफुल्लीडुमरबांका

बांका जिले के दो और थानों में नए थानाध्यक्ष पदस्थापित, दो थाना लेखक भी बदले

Get Latest Update on Whatsapp

बांका लाइव ब्यूरो : बांका जिले के पुलिस थानों के लिए पिछला तीन दिन भारी उथल-पुथल भरा रहा। इन 3 दिनों में कई थानों के थानाध्यक्ष बदल गए। दो थाने में थाना लेखक भी बदले गए। एक पुलिस सब इंस्पेक्टर लाइन हाजिर कर दिए गए। जबकि एक थानाध्यक्ष समेत दो पुलिस पदाधिकारी सस्पेंड कर दिए गए।

एसपी अरविंद कुमार गुप्ता के अनुसार जिले के थानास्तरीय पुलिस प्रशासन में गतिशीलता लाने सहित पुलिस प्रशासन को पब्लिक फ्रेंडली बनाने के उद्देश्य से ये निर्णय लिए गए। एसपी के अनुसार अमरपुर थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राय इसलिए सस्पेंड कर दिए गए क्योंकि उनकी कर्तव्यनिष्ठा एक्टिव पुलिसिंग के अनुरूप नहीं थी। साथ ही पब्लिक के साथ भी उनका व्यवहार अच्छा नहीं था। इसी आरोप में अमरपुर के थाना लेखक राजेश कुमार भी सस्पेंड कर दिए गए।

अमरपुर के ही एक सब इंस्पेक्टर राजीव रंजन को भी बहुत कुछ इसी तरह के आरोपों के अंतर्गत लाइन हाजिर करा दिया गया। एक साथ तीन अधिकारियों को हटाए जाने के बाद अमरपुर थाना को तत्काल अधिकारियों की जरूरत थी। सो त्वरित निर्णय लेते हुए एसपी अरविंद कुमार गुप्ता ने अमरपुर में नए थानाध्यक्ष की पदस्थापना कर दी है। इस संबंध में शनिवार की देर रात एसपी ने जिलादेश भी जारी कर दिया है।

एसपी अरविंद कुमार गुप्ता द्वारा जारी जिलादेश के अनुसार फुल्लीडुमर के थानाध्यक्ष मोहम्मद सफदर अली को अमरपुर का नया थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। जबकि बांका थाना में पदस्थापित अवर निरीक्षक आलोक कुमार को फुल्लीडुमर का नया थाना अध्यक्ष बना दिया गया है। इसके अतिरिक्त सुईया थाना में पदस्थापित थाना लेखक सहायक अवर निरीक्षक अजय कुमार को अमरपुर का नया थाना लेखक नियुक्त किया गया है। जबकि अनुसंधान इकाई कटोरिया में पदस्थापित सहायक अवर निरीक्षक विपिन प्रसाद यादव को सुईया थाना का नया थाना लेखक नियुक्त किया गया है।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button