बांकाराजनीति

बांका विधानसभा क्षेत्र में लगातार आगे चल रहे हैं बीजेपी प्रत्याशी रामनारायण मंडल

Get Latest Update on Whatsapp

बांका लाइव ब्यूरो : बांका विधानसभा क्षेत्र में बीजेपी प्रत्याशी रामनारायण मंडल लगातार अपनी बढ़त बनाए हुए हैं। 12वें चक्र की मतगणना समाप्ति के बाद श्री मंडल अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी राजद प्रत्याशी जावेद इकबाल अंसारी के विरुद्ध 11580 मतों से आगे चल रहे हैं। क्षेत्र में कुल 19 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इनमें से कोई भी प्रत्याशी मुख्य मुकाबले में नहीं है। अब तक करीब 48 फ़ीसदी मतों की गिनती हो चुकी है।

बांका विधानसभा क्षेत्र अब तक 75679 वोटों की गिनती हो चुकी है। क्षेत्र में कुल 158330 मत पड़े थे। अभी तक हुए मतों की गिनती के मुताबिक बीजेपी प्रत्याशी रामनारायण मंडल को 34506 जबकि राजद प्रत्याशी जावेद इकबाल अंसारी को 22926 प्राप्त हुए हैं। दोनों के बीच सीधा मुकाबला है। बाकी के 17 प्रत्याशी मुख्य मुकाबले से बाहर हैं।

बांका विधानसभा क्षेत्र के रालोसपा प्रत्याशी कौशल कुमार सिंह को अब तक सिर्फ 4857 मत प्राप्त हुए हैं। जबकि निर्दलीय श्रीधर मंडल को 2456 मत प्राप्त हो सका है। अन्य 15 प्रत्याशियों को अब तक हजार 12 सौ से ज्यादा मत प्राप्त नहीं हो पाए हैं। मतगणना जारी है। शाम तक चुनाव परिणाम घोषित होने की संभावना है।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button