अपराधबांका

मजलिशपुर- नवटोलिया के बीच हुई झड़प में तीन घायल, पुलिस छावनी में तब्दील हुआ इलाका

Get Latest Update on Whatsapp

बांका : शुक्रवार की सुबह बांका सदर थाना क्षेत्र के मजलिशपुर व नवटोलिया गांव के बीच हुई हिंसक झड़प में 3 लोगों के घायल होने की खबर है। इनमें से 2 को बांका सदर अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया। जबकि एक अन्य घायल की पुष्टि नहीं हो पाई है।

जानकारी के अनुसार इलाज के लिए सदर अस्पताल लाए गए दोनों घायल नवटोलिया गांव के हैं। खबर है कि झड़प के दौरान एक अन्य युवक भी घायल हुआ है। हालांकि इसकी पुष्टि अब तक नहीं हो पाई है और ना ही संबंधित युवक का कोई पता चल पाया है। चर्चा है कि यह घायल युवक मजलिशपुर का था।

इस बीच झड़प के बाद दोनों गांव के बीच अब भी तनाव की स्थिति कायम है। घटना के बाद अनुमंडल दंडाधिकारी मनोज चौधरी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिनेश चंद्र श्रीवास्तव बांका, रजौन, बाराहाट एवं बौंसी के थानाध्यक्षों समेत भारी संख्या में पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे थे।

उन्होंने मौके पर पहुंचकर मामले की पड़ताल की। घटना को लेकर उन्होंने अनेक लोगों से पूछताछ की। घटना के लिए जिम्मेदार पाए गए कई लोगों की तलाश में पुलिस ने छापामारी भी की। 

हालांकि इस मामले में अब तक किसी की गिरफ्तारी की खबर नहीं है। घटनास्थल के आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा की दृष्टि से भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिए गए हैं। पुलिस एवं प्रशासन के पदाधिकारियों ने अब वहां स्थिति सामान्य एवं तनाव रहित बताया है।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button