बांकाराजनीतिराष्ट्रीय

महाराष्ट्र पर बोले जयप्रकाश, सकारात्मक करवट ले रही देश की राजनीति

Get Latest Update on Whatsapp

बांका लाइव डेस्क : महाराष्ट्र प्रकरण के बहाने पूर्व केंद्रीय मंत्री, वरिष्ठ राजद नेता एवं बांका के पूर्व सांसद जयप्रकाश नारायण यादव ने देश की वर्तमान राजनीतिक दशा और दिशा पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि अब सूरज निकल रहा है। पिछले 6 वर्षों से देश की राजनीति में छाया अंधेरा छंट रहा है। देश की लोकतांत्रिक राजनीति पर लगा ग्रहण उतर रहा है। देश की राजनीति सकारात्मक करवट ले रही है।

महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री के रूप में शिवसेना लीडर उद्धव ठाकरे के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद उन्हें बधाई देते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश नारायण यादव ने कहा कि यह लोकतंत्र की जीत है। बहुमत की जीत है। एनसीपी, शिवसेना और कांग्रेस गठबंधन यानी महाराष्ट्र विकास आघाडी की सरकार संयंत्र की राजनीति और सत्ता पर अनाधिकार दखल के खिलाफ एक बड़ी जीत है।

इस संबंध में एक ट्वीट कर उन्होंने कहा है.. ‘देश की राजनीति ने सकारात्मक करवट लेना शुरू किया है। श्री उद्धव ठाकरे जी को महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनने पर हार्दिक शुभकामनाएं एवं तीनों दलों राकांपा, कांग्रेस, शिवसेना के सभी नेताओं को ढेरों बधाई।’ अपनी ट्वीट में उन्होंने एनसीपी चीफ शरद पवार, कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस एवं एनसीपी के ट्विटर हैंडल को भी टैग किया है।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button