अपराधकटोरियाबांका

लीजिए, अब कुएं से मिली है एक युवक की लाश, बांका को आखिर हुआ क्या है!

Get Latest Update on Whatsapp

कटोरिया (बांका) : बांका को आखिर हुआ क्या है! किसकी नजर लग गई है इस जिले के जनजीवन को! लगभग रोज लोगों की मौतें हो रही हैं। कहीं हत्या हो रही है तो कहीं अस्वाभाविक मौत। यह सिलसिला जारी है। हत्या या फिर अस्वाभाविक मौतों के सिलसिले से जिले के विभिन्न क्षेत्रों में एक के बाद एक लगातार कोहराम मच रहा है।

ताजा मामला है कि बुधवार की सुबह जिले के कटोरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत मोथाबाड़ी पंचायत के मनियारपुर गांव में कुएं से एक युवक की लाश बरामद की गई है। मृतक की पहचान मनियारपुर गांव के ही सुभाष यादव के रूप में की गई है। वह चंधारी यादव का पुत्र था।

घटना बुधवार सुबह की है। पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि सुभाष रात में खा पीकर मवेशियों के बथान पर सोने के लिए घर से निकला। सुबह वह वापस नहीं लौटा। पता चला कि रात में वह बथान पर गया ही नहीं था। उसकी खोजबीन शुरु हो गई।

जहां-तहां ढूंढने के बाद लोगों ने आसपास कुएं और तालाबों में भी उसकी तलाश शुरू की। इसी दौरान एक कुएं से उसकी लाश मिली। ग्रामीणों और परिवार के लोगों ने मिलकर सुभाष यादव की लाश कुएं से निकाली। सूचना पाकर कटोरिया पुलिस भी मौके पर पहुंची है। पुलिस के अनुसार मामले की पड़ताल की जा रही है।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button