बांकाराजनीति

सख्त सुरक्षा इंतजामों के बीच शांतिपूर्ण रहा वामदलों का बंद

Get Latest Update on Whatsapp

बांका लाइव ब्यूरो : बांका में वामपंथी दलों के बंद के आह्वान का मामूली असर रहा। बंद का आह्वान नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में किया गया था। बंद को जन अधिकार पार्टी का भी समर्थन प्राप्त था।

बंद के आह्वान के बावजूद बांका में सुबह से दुकानें खुली और बाजारों में भी चहल पहल रही। सड़कों पर यातायात सामान्य रहा। सरकारी दफ्तरों एवं स्कूल कॉलेजों में भी उपस्थिति सामान्य रही।

हालांकि 10:00 बजे के बाद कम्युनिस्ट कार्यकर्ता बाजार और दुकानें बंद कराते देखे गये। उन्होंने बंद के समर्थन में जुलूस भी निकाला तथा नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ नारेबाजी की।

बाद में दर्जनों वामपंथी कार्यकर्ता हाथों में झंडा लिए शहर के गांधी चौक पहुंचे और वहां जाम लगाया। जाम के दौरान शहर के प्रमुख रोड कचहरी मार्ग तथा कटोरिया रोड में यातायात अवरुद्ध हुआ।

वामपंथी दलों के बंद के आह्वान को देखते हुए प्रशासनिक स्तर पर बांका सहित जिलेभर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। गांधी चौक पर जब वामपंथी कार्यकर्ता जाम लगा रहे थे तब भी उनकी अपेक्षा ज्यादा संख्या में सुरक्षा बल मौके पर मौजूद रहे। बांका में बंद शांतिपूर्ण रही। जिले के कुछ अन्य क्षेत्रों जैसे धोरैया, रजौन, अमरपुर आदि में बंद का मिलाजुला असर होने की खबर है।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button