बांकाबिहार

समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए ओम प्रकाश गुप्ता को मिला राष्ट्रीय सम्मान

Get Latest Update on Whatsapp

बांका लाइव ब्यूरो : समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए बांका के चर्चित सामाजिक कार्यकर्ता ओम प्रकाश गुप्ता को राष्ट्रीय सम्मान प्रदान किया गया है। यह सम्मान उन्हें बाल उड़ान एवं राष्ट्रीय सम्मान समारोह 2021 के तहत दिया गया। भारत की प्रथम महिला शिक्षक सावित्रीबाई ज्योतिराव फुले की जयंती पर बिहार आर्ट थियेटर, कालिदास रंगालय, पटना में आयोजित समारोह में उन्हें यह सम्मान दिया गया।

ज्ञात हो कि बाल उड़ान एवं राष्ट्रीय सम्मान समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान करने वाले समाजसेवियों को हर वर्ष सम्मानित किया जाता है। श्री गुप्ता को दिए गए सम्मान पत्र में बिहार की उप मुख्यमंत्री समेत देश की कई बड़ी नामी-गिरामी और जानी-मानी हस्तियों के हस्ताक्षर हैं। सम्मान प्राप्त करने के बाद उनके परिवार और शुभचिंतकों में हर्ष व्याप्त है।

ओम प्रकाश गुप्ता बांका शहर के करहरिया मोहल्ले के निवासी हैं। छात्र जीवन से ही सामाजिक दायित्वों के प्रति जागरूक रहने वाले श्री गुप्ता सामाजिक सरोकारों को लेकर भी बेहद जागरूक रहे हैं। बांका में 1995 में आई विनाशकारी बाढ़ से लेकर बाद के वर्षों में गरीबों एवं जरूरतमंदों के बीच वस्त्र एवं भोजन वितरण, नेत्रदान शिविर, चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने तक में अग्रणी रहे हैं। उनके इस सद्कार्य में उनके परिवार के लोग खासकर पुत्र राजा गुप्ता, राहुल गुप्ता, पत्नी शीला गुप्ता एवं दामाद सावन जी आदि का भरपूर सहयोग रहा है। श्री गुप्ता की दोनों बहुओं ने भी उनके सामाजिक कार्यों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनकी एक बहू बांका नगर परिषद की वार्ड पार्षद भी हैं।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button