अन्यबांका

सम्पूर्ण सैनिटाइजेशन व हेल्थ केयर के साथ मधुबन विहार होटल की हुई री-ओपनिंग

Get Latest Update on Whatsapp

BANKA : लॉकडाउन के दौरान बांका सहित जिलेभर में होटल व्यवसाय ठप पड़ गए। कुछ प्रमुख होटलों को जिला प्रशासन ने क्वॉरेंटाइन सेंटर बनाने के लिए अधिग्रहित कर लिया, तो बाकी होटलों पर व्यावसायिक पाबंदी लगा दी गई। अब जबकि लॉकडाउन के अनलॉक-1 का दौर आरंभ हो चुका है, होटल व्यवसाय भी अपने मामूल पर पुनर्वापसी के प्रयास में लग गया है।

इस प्रयास में बांका शहर के प्रतिष्ठित मधुबन विहार होटल ने बाजी मार ली है। पूरी एहतियात, सैनिटाइजेशन, पूजा-पाठ, हवन यज्ञ एवं संपूर्ण हेल्थ प्रोटोकॉल के साथ इस आधुनिक सुविधा संपन्न होटल की री-ओपनिंग कर दी गई है। यह होटल अब सामान्य अतिथियों के साथ साथ शादी-विवाह तथा सभाओं एवं बैठकों के लिए उपलब्ध है।

बांका शहर में विजयनगर के सर्किट हाउस रोड में स्थित यह आलीशान होटल सेंटर एयर कंडीशंड है। अपनी उच्च अतिथि सेवा मानकों के लिए मशहूर इस होटल के सभी कमरे वातानुकूलित हैं। होटल में कैटरिंग की भी सुविधा उपलब्ध है। होटल के प्रोपराइटर अनंत कुमार सिंह उर्फ शोले सिंह ने बताया की मधुबन विहार होटल में अतिथियों के लिए समस्त सुविधाएं फिर से बहाल कर दी गई हैं।

उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमण के आरंभिक काल में इस होटल का एक हिस्सा जिला प्रशासन को सौंपा गया था ताकि आपात स्थिति में प्रशासन क्वॉरेंटाइन सेंटर के रूप में इसका इस्तेमाल कर सके। क्योंकि तब प्रशासन को इसकी जरूरत भी थी। लेकिन बाद में जिला प्रशासन को अनेक एकोमोडेशन विकल्प उपलब्ध हो जाने के बाद यह होटल प्रशासन द्वारा करीब एक माह से भी ज्यादा समय पूर्व खाली कर दिया गया।

प्रशासन द्वारा खाली किए जाने के बाद 8 बार से ज्यादा होटल के संपूर्ण हिस्से को सैनिटाइज किया गया। इसके लिए काफी उपयोगी एवं कारगर सैनिटाइजर एवं तकनीशियन लाए गए थे। अंतिम सैनिटाइजेशन के बाद गत मंगलवार को होटल के प्रशाल में पूरे विधि विधान के साथ पूजा पाठ एवं हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। इसके साथ ही यह होटल एक बार फिर से अतिथियों के लिए खोल दिया गया।

उन्होंने बताया की अतिथियों की सेवा के लिए होटल में सैनिटाइजेशन एवं साफ सफाई के साथ-साथ संपूर्ण हेल्थ प्रोटोकॉल का पालन किया जा रहा है। होटल के मुख्य द्वार पर ही किसी भी आगंतुक को थर्मल स्क्रीनिंग एवं सैनिटाइजेशन के बाद ही अंदर जाने की अनुमति होती है।

मास्क एवं सैनिटाइजेशन को होटल में अनिवार्य कर दिया गया है। होटल में आगत अतिथियों को भी मास्क एवं सैनिटाइजर आदि उपलब्ध कराए जाते हैं। होटल कर्मी कन्हैया सिंह एवं रिंटू सिंह चौहान ने बताया कि वर्तमान दौर में कोरोना महामारी के वैश्विक संकट को देखते हुए होटल के संपूर्ण व्यवहार एवं संचालन में पूरी एहतियात बरती जा रही है। साथ ही निर्दिष्ट हेल्थ प्रोटोकॉल का भी संपूर्ण अनुपालन किया जा रहा है।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button