कटोरियाबांकाराजनीति

सुमित सिंह व जयंत राज को मंत्री बनाये जाने पर कटोरिया में मना जश्न, हुई आतिशबाजी

Get Latest Update on Whatsapp

रितेश सिंह/ कटोरिया : जमुई जिले के चकाई विधानसभा क्षेत्र से जदयू विधायक सुमित कुमार सिंह एवं बांका जिले के अमरपुर से जदयू विधायक जयंत राज को बिहार मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने के बाद कटोरिया बाजार में मंगलवार को जश्न मनाया गया। इस दौरान पूर्व पार्षद विक्रम प्रताप सिंह के नेतृत्व में एनडीए कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर एवं पटाखे जलाकर खुशी जाहिर की। साथ ही जमकर नारेबाजी की। 

ज्ञात हो कि सुमित कुमार सिंह को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी एवं जयंत राज को ग्रामीण कार्य विभाग की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। मौके पर विक्रम प्रताप सिंह ने कहा कि सुमित सिंह में युवा अपना भविष्य देखते हैं। उनके मंत्री बनने से पूरी उम्मीद है कि बांका जिले में भी विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी से जुड़े विकास को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि चुनाव में निर्दलीय जीत से ही जनता के बीच उनकी लोकप्रियता का पता चलता है। 

उन्होंने यह साबित कर दिया कि अगर इरादे नेक और मेहतन सच्ची हो तो किसी भी मंजिल को पाना मुमिकन है। जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं का समाधान करने की कर्मठता व क्षेत्र के विकास के प्रति सच्ची लगन ही उनकी पहचान है। इस मौके पर पूर्व पार्षद के अलावे संतोष केशरी, भानु प्रताप सिंह, अशोक केशरी, राजीव चौधरी, अशोक साह उर्फ फुदो, रूपेश साह, अर्जुन गुप्ता, हिमराज सिंह, धन्नंज्य रमानी, राजीव केशरी, देवाशीष वर्णवाल, रूपेश साह, विक्रम राम आदि मौजूद थे।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button