अपराधबांकाबिहार

BANKA एसपी के तौर पर आज दूसरी बार पदभार ग्रहण कर रहे IPS डॉ सत्य प्रकाश

Get Latest Update on Whatsapp

बांका लाइव ब्यूरो : IPS अधिकारी डॉक्टर सत्य प्रकाश दूसरी बार बांका के एसपी बनाए गए हैं। इससे पहले वह मधुबनी के एसपी थे। 2 दिनों पूर्व उन्हें मधुबनी एसपी के पद से भावभीनी विदाई दी गई। बांका में पदभार ग्रहण करने के लिए वह शनिवार को ही यहां पहुंच चुके हैं। जानकारी के अनुसार आज रविवार को वह अपने कार्यालय वेश्म में बांका एसपी के तौर पर पदभार ग्रहण करेंगे।

डॉक्टर सत्य प्रकाश कुछ वर्ष पूर्व भी बांका में एसपी के तौर पर रह चुके हैं। उस दौर में बेहतर पुलिसिंग और क्राइम कंट्रोल के लिए उनके कामकाज की काफी सराहना हुई थी। तब काफी कम दिनों के लिए वह यहां एसपी के तौर पर रहे थे। लेकिन कम ही दिनों में उन्होंने बेहतरीन पुलिसिंग की एक मिसाल बांका जिले में कायम की थी।

गत सप्ताह बिहार में आईएएस एवं आईपीएस अधिकारियों के बड़े पैमाने पर हुए स्थानांतरण में डॉक्टर सत्य पकाश का नाम भी शामिल रहा। उन्हें मधुबनी एसपी से बांका का एसपी बनाया गया। बांका एसपी के तौर पर डॉ सत्यप्रकाश दूसरी बार पदभार ग्रहण कर रहे हैं। शनिवार की शाम वह बांका पहुंच चुके हैं। जानकारी के अनुसार रविवार को यहां कंबाइंड बिल्डिंग स्थित अपने कार्यालय में वह बांका एसपी के रूप में पदभार ग्रहण करेंगे।

जानकारी में कहा गया है कि बांका के डीएसपी मुख्यालय सह प्रभारी एसपी मंगलेश कुमार सिंह उन्हें एसपी बांका का प्रभार सौंपेंगे। इससे पहले बांका के निवर्तमान एसपी अरविंद कुमार गुप्ता ने यहां से विदाई के समय डीएसपी मुख्यालय को अपना पदभार सौंपा था। नए एसपी के रूप में डॉक्टर सत्य प्रकाश के आज यहां होने वाले पदभार ग्रहण को लेकर जिले के पुलिस महकमे में चहल पहल है।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button