अपराधचांदनबांका

BANKA : कुएं से मिली देवघर कॉलेज के एक पूर्व कर्मचारी की लाश, सनसनी

Get Latest Update on Whatsapp

चांदन (बांका) : देवघर कॉलेज के एक पूर्व कर्मचारी की लाश बांका जिले के चांदन रेलवे स्टेशन के समीप स्थित एक कुएं से बरामद की गई। मृतक की पहचान देवघर कॉलेज के रिटायर्ड कर्मचारी मुनेश्वर तांती के रूप में की गई है। वह वर्ष 2014 में रिटायर कर गए थे।

स्थानीय ग्रामीणों ने लाश को सबसे पहले देखा जब वे संबंधित क्षेत्र में शौचादि के लिए गए थे। इसकी सूचना पुलिस को भी दी गई। मृतक की पहचान के बाद उनके परिवार वाले भी मौके पर पहुंचे। परिजनों के मुताबिक मृतक मुनेश्वर तांती 3 दिन पूर्व अपने घर से निकले थे जो वापस नहीं लौटे। उनकी काफी खोजबीन की गई लेकिन उनका कोई पता नहीं चला।

लिहाजा उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट जसीडीह थाना में दर्ज कराई गई। वह इसी थाना क्षेत्र के देवपुरा गांव के रहने वाले थे। इधर सूचना पाने के बाद मौका ए वारदात पर पहुंची चांदन पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया। इस संबंध में अस्वाभाविक मौत का मामला चांदन थाना में दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक मामले की छानबीन की जा रही है।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button