अमरपुरधार्मिकबांका

BANKA : ग्रामीण कार्य मंत्री जयंत राज जेठौरनाथ व गौरीपुर पहाड़ के पर्यटन विकास को लेकर गंभीर

पर्यटन सर्किट से जोड़ने की विभाग को अनुमति देने के लिए विभागीय मंत्री को लिखा पत्र

Get Latest Update on Whatsapp

अमरपुर (बांका लाइव ब्यूरो) : बांका जिले में पर्यटन की असीम संभावनाएं हैं। वह चाहे जिले की सुरम्य पहाड़ी वादियां हो या धार्मिक स्थल, हर तरफ पर्यटन विकास की संभावनाएं बाट जोहे खड़ी हैं। अलबत्ता इस क्षेत्र में शासन और जनप्रतिनिधियों के स्तर से अब तक अपेक्षित प्रयास नहीं हो पाए हैं। वरना बांका जिले की अर्थव्यवस्था का एक बड़ा हिस्सा पर्यटन क्षेत्र से तय होता।

जयंत राज, ग्रामीण कार्य मंत्री, बिहार

अब इस क्षेत्र को एक युवा जनप्रतिनिधि जयंत राज के रूप में मिला है। वे अमरपुर से जदयू विधायक हैं और राज्य सरकार में ग्रामीण कार्य मंत्री भी। उन्होंने क्षेत्र में पर्यटन विकास की संभावनाओं की तलाश शुरू कर दी है। विधायक बनने के साथ ही उन्होंने न सिर्फ बांका जिले बल्कि आसपास के कई जिलों के लाखों लोगों की आस्था के केंद्र जेठौर नाथ एवं गौरीपुर पहाड़ के पर्यटन विकास के प्रयास तेज कर दिए हैं।

इस संबंध में उन्होंने राज्य के पर्यटन मंत्री को पत्र भी लिखा है। पत्र में उन्होंने कहा है कि अमरपुर विधानसभा क्षेत्र के अमरपुर प्रखंड अंतर्गत जेठौर नाथ शिव मंदिर धार्मिक दृष्टिकोण से अत्यंत प्रसिद्ध है। महाशिवरात्रि के अवसर पर यहां बड़ा मेला लगता है, जहां आस्थावश दूरदराज से लोग आते हैं। उधर शंभूगंज प्रखंड के गौरीपुर पहाड़ पर अवस्थित शिव मंदिर भी काफी प्राचीन और आसपास की वादियां मनोरम हैं।

पत्र में उन्होंने कहा है कि ये दोनों ही स्थल प्राकृतिक दृष्टि से भी काफी सुरम्य एवं दर्शनीय हैं। इन स्थलों को पर्यटन सर्किट से जोड़ने से दूर-दूर से पर्यटकों के आने की संभावनाएं बढ़ेंगी। पत्र में उन्होंने पर्यटन मंत्री से आग्रह किया कि इन सभी स्थलों को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने हेतु विभाग को अनुमति दी जाए, ताकि यहां पहुंचने वाले पर्यटकों के अधिकाधिक संख्या में आगमन की संभावनाओं का विस्तार एवं राज्य सरकार के राजस्व में वृद्धि हो सके।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button