बांकाराजनीति

BANKA : जिले में मतदान की गति धीमी, 11 बजे तक करीब 23 फ़ीसदी वोट

Get Latest Update on Whatsapp

बांका लाइव ब्यूरो : बांका जिले में इस बार मतदान की गति अपेक्षाकृत धीमी दिख रही है। दोपहर से एक घंटे पूर्व 11:00 बजे तक जिले के सभी 5 विधानसभा क्षेत्रों में औसतन 22.6 फ़ीसदी मतदान की खबर है। उम्मीद की जा रही है कि दोपहर बाद मतदान की गति बढ़ेगी। लोग अपने-अपने घरों से निश्चिंत होकर मतदान के लिए निकलेंगे।

आदर्श मतदान केंद्र पंजवारा

जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से मिली जानकारी के अनुसार औसतन 22.6 फ़ीसदी मतदान के साथ वोटिंग की धीमी गति महसूस की जा रही है। हालांकि मतदाता अब वोट करने के लिए निकलने लगे हैं फलस्वरूप कई केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतार भी लगी है। जबकि कई केंद्रों पर मतदाताओं की संख्या काफी कम देखी जा रही है।

बताया गया कि दोपहर से पूर्व 11:00 बजे तक जिले के अमरपुर विधानसभा क्षेत्र में करीब 21%, बांका विधानसभा क्षेत्र में करीब 24.6%, धोरैया सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र में करीब 23.5%, कटोरिया सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र में करीब 22.5% तथा बेलहर विधानसभा क्षेत्र में 21.6% मतदान हुआ है।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button