अपराधचांदनबांका

BANKA : दहेज की वेदी पर फ़ना हो गई फिर एक सुहागन, ससुराल वालों ने जलाकर मार डाला

Get Latest Update on Whatsapp

बांका लाइव ब्यूरो : दहेज दानवों ने दो लाख रुपए की खातिर शादी के एक वर्ष बाद विवाहिता को जलाकर मार डाला। घटना बांका जिले के चांदन प्रखंड अंतर्गत आनंदपुर ओपी क्षेत्र के हेमताकुरा गांव की है। इस मामले में मृतका के पिता ने उसके पति एवं सास- ससुर समेत आधे दर्जन लोगों को नामजद आरोपी बनाते हुए थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

इस मामले की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज कराते हुए मृतका नसीम खातून के पिता शराफत अंसारी ने कहा कि नसीम की शादी वर्ष 2019 में हेमताकुरा निवासी अनवर अंसारी के पुत्र के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही नसीम से उसके ससुराल वाले मायके से दो लाख रुपए दहेज के रूप में अतिरिक्त मांग लाने की जिद कर रहे थे।

इसके लिए ससुराल वाले तरह-तरह से नसीम को प्रताड़ित भी कर रहे थे। उसके साथ हमेशा मारपीट की जा रही थी। इस मामले को कई बार पंचों के जरिए भी सुलझाने का प्रयास किया गया। समझौते भी हुए। लेकिन नसीम के ससुराल वालों के रवैए में कोई अंतर नहीं आया।

रविवार की रात फोन पर किसी ने उन्हें जानकारी दी कि उनकी बेटी को जला दिया गया है। जब वे लोग उसके ससुराल पहुंचे तो वहां उनकी बेटी नसीम बुरी तरह जली हुई थी। उसे लेकर तत्काल चंदन अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। लेकिन गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे देवघर रेफर कर दिया। देवघर में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button