
बांका लाइव ब्यूरो / बौंसी : बिहार के बांका जिला अंतर्गत बौंसी थाना क्षेत्र में एक युवक को देसी पिस्तौल और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार युवक बौंसी प्रखंड मुख्यालय स्थित थाना कॉलोनी का रहने वाला है।
बताया गया कि वह किसी काम से थाना क्षेत्र के ही कुड़रो गांव गया था। वहां उसे किसी से विवाद हो गया था। कुड़रो गांव में युवक को इस विवाद की वजह से किसी से झगड़ा झंझट हुआ। इस दौरान किसी ने देखा कि उसके पास अवैध हथियार है तो उसने पुलिस को फोन कर दिया।
सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तथा आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार युवक के पास से एक अवैध देसी पिस्तौल तथा दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार युवक का नाम जितेंद्र सिंह उर्फ गुड्डू सिंह है और वह बौंसी थाना कॉलोनी का रहने वाला है।