दुर्घटनाबांकाशंभुगंज

BREAKING : बांका में नदी पार कर रही छात्रा की डूबने से हुई मौत, सदमें में डूबा परिवार

Get Latest Update on Whatsapp

बांका लाइव ब्यूरो : बांका जिले के शंभूगंज प्रखंड क्षेत्र से एक बहुत ही बुरी खबर है। अपने खेतों की ओर जा रही एक छात्रा की नदी में डूब जाने से मौत हो गई है। इस हादसे के बाद पूरा परिवार सदमें में है। घर में कोहराम मचा है। आसपास के लोग भी सकते में हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया। इधर अंचलाधिकारी ने भी हल्का कर्मचारी को मौके पर भेजकर मामले की तहकीकात कराई है ताकि पीड़ित परिवार को आपदा राहत की राशि दिए जाने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा सके।

मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को दोपहर शंभूगंज प्रखंड के वैदपुर पंचायत अंतर्गत सिलौटा गांव निवासी होरिल मंडल की पुत्री करिश्मा कुमारी की मौत बदुआ नदी में डूब जाने से हो गई। करिश्मा 11 वर्ष की थी और पांचवी कक्षा में पढ़ती थी। शुक्रवार की दोपहर जब वह अपने खेतों की ओर जा रही थी तो नदी पार करते समय वह एक गहरे गड्ढे में डूब गई। नदी में बराबर पानी होने की वजह से उसे गड्ढे का इल्म नहीं हो सका, जिस वजह से यह हादसा हुआ।

इस घटना की सूचना मिलने पर परिवार और समाज के लोग दौड़कर वहां पहुंचे और पानी में डूबी करिश्मा को निकालने का प्रयास किया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद उसे निकाला जा सका। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इस हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। मां सविता देवी की हालत रो-रोकर खराब हो रही है। पिता होरिल मंडल भी सदमे में डूबे हैं।

इस घटना के बाद इलाके में बालू माफियाओं के खिलाफ आक्रोश पैदा हो गया है। स्थानीय लोगों के मुताबिक करिश्मा बालू माफियाओं की काली करतूत का शिकार होकर इस दुनिया को अलविदा कह गई। बालू माफियाओं ने बदुआ नदी से बालू निकाल निकाल कर इसे खोखला कर दिया है। कई जगह बालू माफियाओं ने नदी को काफी गहराई तक खोद दिया है जहां पानी रहने की वजह से लोगों को नदी पार करते समय पता नहीं चल पाता कि कहां पर कितनी जल राशि है और इस तरह वे हादसे का शिकार होते हैं। हर वर्ष बालू माफियाओं द्वारा नदी में किए गए गड्ढे में डूब कर लोग अपनी जान गंवा रहे हैं।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button