बांकाराजनीति

Banka : नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ जन अधिकार पार्टी का बड़ा प्रदर्शन

प्रदर्शनकारी जाप कार्यकर्ताओं ने समाहरणालय गेट पर पहुंच कर दिया धरना

Get Latest Update on Whatsapp

बांका लाइव ब्यूरो : नागरिकता संशोधन कानून और प्रस्तावित एनआरसी के खिलाफ आज बांका में भी जोरदार प्रदर्शन हुआ। प्रदर्शन का आयोजन जन अधिकार पार्टी की बांका जिला इकाई के तत्वावधान में हुआ जिसमें हजारों की संख्या में लोगों ने भाग लिया। बाद में प्रदर्शनकारियों ने समाहरणालय के समक्ष धरना भी दिया।

धरना एवं प्रदर्शन कार्यक्रम का नेतृत्व जन अधिकार पार्टी के बांका जिला अध्यक्ष रफीक आलम ने किया जबकि पार्टी छात्र परिषद के अध्यक्ष चंदन यादव, प्रखंड अध्यक्ष बांका विनोद यादव, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अली इमाम आदि प्रमुख रूप से इसमें शामिल हुए।

प्रदर्शन की शुरुआत शहर के सालिक रोड में टाउन हॉल के निकट से हुई जो मुख्य मार्ग से नारेबाजी करते हुए समाहरणालय गेट तक पहुंचा। प्रदर्शन में जिले भर से आए हजारों लोगों ने हिस्सा लिया। समाहरणालय गेट पर पहुंचने के बाद उन्होंने वहां धरना भी दिया।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष रफीक आलम ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून भेदभाव पूर्ण है। इससे देश में अपने ही नागरिकों के बीच भेदभाव करने की साजिश रची गई है। यह सिर्फ मुसलमानों नहीं बल्कि देश के उन लाखों बहुसंख्यकों भी कहीं का नहीं छोड़ेगा जो रोजी रोटी की तलाश में अपना जमीन छोड़ दूसरे प्रांतों में जा बसे हैं और जिन्हें अपनी नागरिकता सिद्ध करने के लिए कोई कागजात मौजूद नहीं हैं।

वक्ताओं ने इसी सिलसिले में आने वाली एनआरसी कानून का भी हवाला दिया। उन्होंने कहा कि इस से भारत के ही लोग खुद को भारत का नागरिक सिद्ध करने के लिए परेशान होंगे। उन्होंने कहा कि देश को अस्थिर करने के लिए वर्तमान सरकार ऐसे कानूनों का सहारा लेना चाहती है। सरकार वास्तविक मुद्दे से ध्यान भटकाने के लिए लोगों को इस तरह के भेदभावकारी कानूनों के मकड़जाल में उलझाना चाह रही है। इसका हर तरफ से विरोध जरूरी है।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button